Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:00 AM IST

कृति सेनन ने इन फिल्मों को कर दिया था रिजेक्ट

 ऐसी कई फिल्में हैं, जिन्हें कृति सेनन ने कुछ कारणों के चलते रिजेक्ट कर दिया था। जानिए इनके बारे में।
Updated:- 2022-12-29, 14:19 IST
image

मिमी, बरेली की बर्फी, लुका छुपी, बच्चन पांडे और कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी कृति सेनन ने बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। अपनी बेहतरीन अदाकारी और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई है। आज फैन्स कृति को परदे पर देखकर बेहद खुश होते हैं। यही कारण है कि निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना पसंद करते हैं।

हर सफल फिल्म के साथ कृति की ब्रांड वैल्यू में काफी इजाफा हुआ है। कृति अपनी फिल्मों का चयन बेहद सोच-समझकर करती हैं। ऐसी कई फिल्में हैं, जो कृति सेनन को ऑफर हुई थीं, लेकिन उन्होंने कुछ कारणों के चलते उन्हें रिजेक्ट कर दिया। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो कृति सेनन को ऑफर हुई थीं, लेकिन उन्होंने उसे रिजेक्ट कर दिया-

सिंह इज ब्लिंग

is singh is bling movie rejected by kriti sanonसिंह इज किंग की सफलता के बाद सिंह इज ब्लिंग फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षया कुमार के साथ एमी जैक्सन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। लेकिन इस फिल्म को एमी जैक्सन से पहले कृति सेनन को ऑफर किया गया था। लेकिन कृति सेनन ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। दरअसल, इस फिल्म की फिल्मिंग में काफी देरी हो रही थी, जिसके कारण उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी थी।

हाफ गर्लफ्रेंड

साल 2017 में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लेकिन इस फिल्म को पहले कृति सेनन को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने फिल्म राब्ता के लिए इस फिल्म को छोड़ दिया। जिसके बाद श्रद्धा कपूर को कास्ट किया गया।

इसे भी पढ़ें: जुहू स्थित कृति सेनन का घर दिखता है बेहद खूबसूरत, देखिए तस्वीरें

मलंग 

which bollywood movie rejected by kriti sanonमोहित सूरी की फिल्म मलंग साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आदित्य रॉय और दिशा पाटनी नजर आए थे। हालांकि, कृति सेनन इस फिल्म की पहली पसंद थीं, लेकिन उन्हें इस ऑफर को छोड़ना पड़ा। दरअसल, इस दौरान कृति को हाउसफुल 4 और पानीपत के भी ऑफर मिले थे। ऐसे में अगर वह मलंग पर काम करतीं तो उन्हें अन्य छह महीने बर्बाद करने पड़ते। ऐसे में कृति ने मलंग छोड़कर अन्य फिल्मों में काम करने को प्राथमिकता दी।

इसे भी पढ़ें: तब्बू ने रिजेक्ट किए थे इन सुपरहिट मूवी के ऑफर

हसीना दिलरुबा

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म हसीना दिलरुबा एक रोमांटिक-थ्रिलर मूवी थी, जिसमें तापसी पन्नू फीमेल लीड रोल में नजर आई थी। उनके बेहतरीन अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। लेकिन तापसी इस रोल के लिए निर्माताओं की पहली पसंद नहीं थीं, बल्कि वह फिल्म में कृति सेनन को कास्ट करना चाहते थे। कृति भी इस फिल्म को लेकर शुरू में काफी उत्साहित थी, लेकिन बाद में उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। दरअसल, उस फिल्म में बोल्ड दृश्य थे और कृति शायद उन्हें करने में बहत अधिक सहज नहीं थी।

धमाका

कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका को पहले फीमेल लीड के रूप में बनाने की प्लानिंग की गई थी और निर्माता इसके लिए कृति सेनन को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन कृति ने इस फिल्म में काम करने के लिए मना कर दिया। बाद में यह फिल्म कार्तिक आर्यन के पास चली गई। जिसके बाद इसे मेल लीड के रूप में बनाया गया।

तो आप इनमें से किस फिल्म में कृति सेनन को देखना पसंद करती? हमें अवश्य बताइएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Image Credit- Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।