herzindagi
b town divas who are above  and single

50 साल से ऊपर की हो चुकी ये एक्ट्रेसेस अब भी हैं सिंगल

जानिए बॉलीवुड की उन खूबसूरत हसीनाओं के बारे में जिनकी उम्र 50 साल से ऊपर की हो गई है लेकिन वे अब भी सिंगल हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-02-07, 11:13 IST

सेलिब्रिटीज सिर्फ अपने काम के कारण ही नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वे अक्सर अपने अफेयर्स, अपने पैरेंट्स, फ्रेंड्स आदि के कारण सुर्खियों में रहते हैं। बॉलीवुड के कई स्टार्स ने अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोरीं तो कुछ सिंगल रहने के कारण चर्चा में रहे। वहीं हमारा सवाल है कि बॉलीवुड में सिर्फ एलिजिबल बैचलर की कैटेगरी में सिर्फ बॉलीवुड अभिनेता ही क्यों आते हैं, जब हमारी इंडस्ट्री में सुंदर बालाएं भी हैं।

आपको बता दें कि बॉलीवुड में ऐसी कई हसीनाएं हैं जो अबव 50 हैं और सिंगल हैं। इन खूबसूरती ऐसी है, जो किसी को भी अपना दीवाना बना दे। हम आपको आज ऐसे ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जो 50 के पड़ाव को पार कर चुकी हैं और हैप्पिली सिंगल हैं।

रेखा

actress rekha

आम लोगों की ही बल्कि ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं, जिनकी क्रश रेखा रही हैं। रेखा ने साल 1990 में मुकेश अग्रवाल से शादी कर न जाने कितने लोगों का दिल तोड़ा था, लेकिन शादी के 7 महीने बाद ही मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली और उनका रिश्ता जल्द ही खत्म हो गया। इतना ही नहीं रेखा का नाम अमिताभ बच्चन से भी जुड़ा। अमिताभ को लेकर आज भी रेखा से कई सवाल किए जाते हैं और उनके हर जवाब में अमिताभ बच्चन होते भी हैं। अमिताभ बच्चन ने भले रेखा के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा, मगर रेखा का उनके प्रति प्यार और सम्मान हमेशा झलका। इसके अलावा रेखा और विनोद मेहरा की शादी के भी चर्चे रहे, मगर उनका कोई रिश्ता लंबे समय तक नहीं रहा। 67 साल की यह खूबसूरत बाला आज भी बोल्ड, ब्यूटीफुल और सिंगल हैं।

दीप्ति नवल

actress deepti naval

अमेरिका में पली बढ़ी दीप्ति नवल एक एक्ट्रेस हैं, डायरेक्टर हैं और राइटर भी हैं। श्याम बेनेगल के साथ दीप्ति नवल की पहली फिल्म 'जुनून' 1978 में रिलीज हुई और फिल्म हिट हो गई। फिल्म इतनी अच्छी चली कि इसकी लोकप्रियता ने दीप्ति को पॉपुलर कर दिया। उनकी बेहतरीन एक्टिंग ने हमेशा सबको अपना दीवाना बनाया। उनके संवेदनशील और 'जीवन के करीब' पात्रों के लिए सराहना भी हुई, जिन्होंने भारत में महिलाओं की बदलती भूमिकाओं पर जोर दिया। स्वभाव में बेहद शांत 70 वर्षीया एक्ट्रेस ने प्रकाश झा से 1985 में शादी की थी। हालांकि 17 साल साथ रहने के बाद 2002 में दोनों अलग हो गए थे।

यह विडियो भी देखें

सिमी गरेवाल

simi grewal

आपने ऋषि कपूर, टीना मुनीम और सिमी गरेवाल की फिल्म 'कर्ज' तो देखी होगी। उस फिल्म में सिमी ने एक नेगेटिव किरदार निभाया था। आपको बता दें कि सिमी गरेवाल अपने जमाने की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। 70 प्लस हो चुकी सिमी अपने टॉक शो 'रेंडवुज विद सिमी ग्रेवाल' के लिए काफी चर्चित रही हैं। अपने शुरुआती वर्षों के दौरान वह एक रिश्ते में थी लेकिन वह रिश्ता शादी के पड़ाव तक पहुंचा नहीं। वह सिंगल हैं और एक खुशहाल जीवन जी रही हैं।

इसे भी पढ़ें : बॉलीवुड की वो हसीनाएं जो अपने उसूलों पर करती हैं काम

संगीता बिजलानी

actress sangeeta bijlani

क्या आपको पता है कि अभिनेत्री संगीता बिजलानी साल 1980 में मिस इंडिया बनी थीं। उसके 7-8 साल बाद उन्होंने अपना करियर शुरू किया और अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। संगीता का नाम अभिनेता सलमान खान से जुड़ा और ऐसा भी माना जाता है कि दोनों शादी भी करने वाले थे, लेकिन यह शादी हो नहीं पाई। इसके बाद संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली। हालांकि यह शादी भी साल 2010 में खत्म हो गई। 61 साल की संगीता को सलमान की कई पार्टीज में देखा गया है। वह आज भी कमाल दिखती हैं और सिंगल हैं।

इसे भी पढ़ें : जानें बॉलीवुड की 'सबसे अंडररेटेड' अभिनेत्रियों के बारे में

डिंपल कपाड़िया

actress dimple kapadia

डिंपल कपाड़िया सिर्फ 14 साल की थीं जब उन्होंने ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'बॉबी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म हिट हुई और डिंपल का जादू चल गया। डिंपल के दीवानों में एक नाम मशहूर एक्टर राजेश खन्ना का भी था। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और 18 वर्षीय डिंपल ने काका से शादी कर ली। शादी के बाद डिंपल फिल्मों में काम करना चाहती थीं, लेकिन काका इसके खिलाफ थे। ट्विंकल और रिंकी खन्ना के जन्म के बाद दोनों का तलाक हो गया। डिंपल ने काम करना शुरू कर दिया। इस बीच उनका नाम सनी देओल से भी जुड़ा मगर सच कभी सामने नहीं आया। डिंपल कपाड़िया आज भी वैसे ही गॉर्जियस और हैप्पिली सिंगल हैं।

रीना रॉय

actress reena roy

कहा जाता है कि एक समय ऐसा था जब बी-टाउन की क्वीन्स कही जाने वाली रेखा और हेमा मालिनी को रीना रॉय ने कड़ी टक्कर दी थी। रीना न सिर्फ खूबसूरत थीं, वह टैलेंटेड भी थीं। अपने समय में रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा उस दौर की सबसे हिट जोड़ी में से एक थे। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और इसी बीच दोनों का प्यार परवान चढ़ा। शत्रुघ्न सिन्हा रीना को पसंद तो करते थे मगर कभी साफ तौर से जाहिर नहीं कर पाए। वह पहले से ही पूनम सिन्हा को दिल दे बैठे थे। रीना को यह बात हमेशा अखरती थी, इसलिए उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ दिया और पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर ली। हालांकि कुछ सालों बाद रीना रॉय और मोहसिन खान अलग हो गए। रीना की एक बेटी सनम खान हैं और रीना अब भी सिंगल हैं।

50 प्लस ये अभिनेत्रियां बोल्ड और ब्यूटीफुल हैं और आज अपना जीवन खुशी-खुशी जी रही हैं। आपकी फेवरेट अदाकारा कौन हैं हमें जरूर बताएं। यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: ipinimg, cinestaan and starunfolded

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।