Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:36 AM IST

सोनम कपूर के 5 विवादित स्टेटमेंट्स जो बताते हैं उनकी बोल्ड पर्सनैलिटी के बारे में

सोनम कपूर उन सेलेब्स में से एक हैं जिन्हें हमेशा ही उनके स्टेटमेंट्स के लिए जाना जाता है। पर ये 5 उनके सबसे विवादित बयानों में से एक रहे हैं। 
Updated:- 2022-06-08, 14:17 IST
image

सोनम कपूर उन सेलेब्स में से एक हैं जो अपनी एक्टिंग और फैशन स्टाइल के साथ-साथ अपनी कॉन्ट्रोवर्सीज के लिए भी फेमस रहती हैं। सोनम अपने बेबाक खयालों और बॉलीवुड के बारे में चर्चित बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। सोनम अब मां बनने वाली हैं और पिछले कुछ समय में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कई तस्वीरें शेयर कर अपने प्रेग्नेंसी फैशन की झलक भी दिखाई है। सोनम कपूर उन लोगों में से एक हैं जिन्हें हमेशा ही हर बात के लिए लाइमलाइट में रखा जाता है। 

9 जून को सोनम कपूर का जन्मदिन होता है और उनके जन्मदिन के मौके पर क्यों ना आज सोनम कपूर के बोल्ड स्टेटमेंट्स के बारे में बताया जाए। 

1. जब सोनम कपूर ने ऐश्वर्या राय को कहा था आंटी-

बात 2009 की है, सोनम को नया-नया Lo'real कंपनी का चेहरा बनाया गया था। ये बात ऐश्वर्या राय को पसंद नहीं आई थी क्योंकि वो कई सालों से इस कंपनी से जुड़ी हुई थीं और इसका चेहरा थीं। पर जब सोनम से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने पब्लिक में कहा, 'ऐश्वर्या गुजरे जमाने की आंटी हैं' इसके बाद क्लियर करने के लिए सोनम ने ये भी कहा था  कि, 'ऐश्वर्या ने मेरे पिता के साथ काम किया था तो मैं उन्हें आंटी ही कहूंगी ना'। अभी तक के सोनम के कई बयानों में से एक सबसे विवादित यही है। 

sonam kapoor and her controversies

इसे जरूर पढ़ें- फैशनिस्टा सोनम कपूर ने आनंद अहूजा से क्यों की शादी, जानिए असली वजह

2. सोनम कपूर का मिडिल फिंगर एक्ट-

सोनम कपूर ने पब्लिक में मिडिल फिंगर दिखाकर सबको चौंका दिया था। ये मौका था सोनम कपूर, अभिषेक बच्चन, बिपाशा बसु की फिल्म 'प्लेयर्स' के प्रमोशन का। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोनम ने पब्लिक में सबके सामने ये किया था। सोनम ने कहा था, 'मैं सेंसरशिप में यकीन नहीं करती हूं तो भले ही ये किसी को पसंद आए या नहीं मुझे इसकी परवाह नहीं है।' सोनम के इस एक्ट पर सेंसर बोर्ड ने भी आपत्ति जताई थी और इसे लेकर कई विवाद हुए थे। 

sonam kapoor controversial and statments

3. रणबीर कपूर बॉयफ्रेंड मटेरियल नहीं है-

रणबीर कपूर और सोनम कपूर के डेट करने की बातें उस समय आम हो गई थीं जब इन दोनों का डेब्यू साथ में सांवरिया फिल्म से हुआ था। दोनों के डेट करने की बात सामने आने लगी थी और सोनम ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'रणबीर बॉयफ्रेंड मटेरियल नहीं हैं। पता नहीं कैसे दीपिका इतने समय से उनके साथ थीं।' इस बात पर ना तो दीपिका की तरफ से और ना ही रणबीर की तरफ से कोई रिएक्शन आया था। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

4. शोभा डे को कहा था हार्मोनल राइटर- 

सोनम कपूर की फिल्म 'I Hate Luv Storys' के रिलीज होने पर चर्चित राइटर शोभा डे ने अपने व्यू शेयर किए थे और कहा था कि ना सिर्फ ये फिल्म  ‘I Hate Dumb Storys’ कही जानी चाहिए बल्कि सोनम को एक ऐसी एक्ट्रेस बताया था जिसमें वो बात नहीं है। सोनम ने इसे दिल पर ले लिया और शोभा के खिलाफ ट्वीट कर लिखा, 'प्लीज शोभा डे को सीरियसली ना लें। वो एक बूढ़ी महिला हैं जिन्हें कोई एक्शन नहीं मिल रहा है और वो मेनोपॉज से गुजर रही हैं। तो जाने दीजिए।' 

इसे जरूर पढ़ें- सोनम कपूर ने 2 महीने में 35 किलो वजन कैसे किया कम? आइए जानते हैं उनकी फिटनेस का राज  

5. दीपिका की डेटिंग से जुड़ी अफवाहों के बारे में दिया था स्टेटमेंट- 

एक इंटरव्यू में सोनम कपूर से पूछा गया कि एक्ट्रेसेस की मूवीज रिलीज होने से पहले उनकी डेटिंग की खबरें क्यों आती हैं तो उनका कहना था कि एक्ट्रेसेस और एक्टर अपनी पीआर टीम की मदद से ये डेटिंग रूमर्स क्रिएट करते हैं और सोनम ने कहा था कि दीपिका पादुकोण की पीआर टीम काफी जोश में रहती है।  

 

सोनम ने इसी तरह से कई बार अपने स्टेटमेंट से लोगों को चौंकाया है और अपनी गर्ल नेक्स्ट डोर वाली छवि को तोड़कर बहुत ही ज्यादा बोल्ड रूप अपनाया है। सोनम कपूर से जुड़ी ये जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।  

Image Credit: Sonam Kapoor instagram 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।