बिग बॉस शो कई स्टार्स की किस्मत बदल कर रख देता है। इसलिए हर साल इस शो में सितारे अपनी तकदीर आजमाने आते हैं। कुछ दर्शकों का दिल जीत लेते हैं तो अन्य ट्रॉफी अपने नाम कर घर ले जाते हैं।
बिग बॉस करने के बाद स्टार्स को कई पॉपुलर शोज में काम करने का मौका भी मिलता है। यहां तक कि कई विनर्स को फिल्में भी ऑफर हुई हैं।
कलर्स टीवी का अन्य हिट शो 'खतरों के खिलाड़ी' के भी कई सीजन ऑन एयर हो चुके हैं। क्या आप जानते हैं बिग बॉस के विनर्स भी इस शो का हिस्सा रह चुके हैं? आज इस आर्टिकल में हम आपको उन विजेताओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में दोबारा से अपनी किस्मत आजमाई।
मनवीर गुर्जर
View this post on Instagram
बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी अनजान चेहरे ने शो जीता हो। आपको कुछ याद आया कि हम किस कंटेस्टेंट की बात कर रहे हैं? अगर आप बिग बॉस के डाई हार्ड फैन हैं तो आप सीजन 10 को कभी नहीं भुला पाएंगे।
इस सीजन में आम जनता ने भी हिस्सा लिया था। जिनमें से एक थे नोएडा के रहने वाले मनवीर गुर्जर। अपने ह्यूमर और साफ दिल के चलते उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था। शो में मन्नू संग उनकी दोस्ती देखने को मिली। बिग बॉस के बाद वह खतरों के खिलाड़ी में नजर आएं। हालांकि, वह यह शो नहीं जीत पाए, लेकिन एक बार फिर से मनवीर ने इस शो के जरिए सबका दिल जीत लिया था।
तेजस्वी प्रकाश
View this post on Instagram
तेजस्वी प्रकाश छोटे पर्दे पर कई सालों से काम करती आ रही हैं। वह बिग बॉस 15 में कंटेस्टेंट बनकर आईं और इस शो को अपने नाम भी किया। शो में उन्हें उनका प्यार यानी करण कुंद्रा मिले। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा। यह कहना गलत नहीं होगा कि बिग बॉस का शो जीतने वाले की किस्मत चमक जाती है। इस शो के बाद उन्हें खतरों के खिलाड़ी का ऑफर मिला। इस शो में भी वह अपना करिज्मा दिखाने में कामयाब रहीं।
इसे भी पढ़ें: बिग बॉस के विनर्स की हो गई है ऐसी हालत,जानें कौन अभी क्या कर रहा है
गौहर खान
गौहर खान इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। उन्होंने टीवी से लेकर बड़े पर्दे पर काफी काम किया है। खूबसूरती के साथ साथ उनकी एक्टिंग भी बेहद अच्छी है। वह बिग बॉस सीजन 7 की विनर रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने रोहित शेट्टी के हिट शो खतरों के खिलाड़ी में भी भाग लिया था।
इसे भी पढ़ें: बिग बॉस में हुई इन लड़ाइयों ने मचा दिया था बवाल, केवल जुबान ही नहीं चले थे हाथ- पैर भी
सिद्धार्थ शुक्ला
View this post on Instagram
भले ही सिद्धार्थ शुक्ला हमारे बीच आज न हो, लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी। बिग बॉस शो के बाद उन्हें जनता का इतना प्यार मिला कि वह सबसे पसंदीदा एक्टर बन गए। उनकी फैन फॉलोइंग में खूब इजाफा हुआ था। सिद्धार्थ शुक्ला भी बिग बॉस के विनर रह चुके हैं, लेकिन उन्होंने शो जीतने से पहले ही खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लिया था। हमेशा की तरह उन्होंने यह शो भी अपने नाम किया।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।