टीवी जगत का सबसे विवादित और हिट शो बिग बॉस का 16वां सीजन ऑन एयर हो चुका है। हालांकि, इस साल दर्शकों को बहुत कुछ नया देखने को मिला रहा है। चाहे वह घर के नियम हो या बिग बॉस का खुद कंटेस्टेंट्स के साथ गेम खेलना।
हमेशा की तरह शो में कुछ ऐसे सदस्य होते हैं, जिन्हें दर्शकों का जमकर प्यार मिलता है और अन्य को इरिटेटिंग का टैग दे दिया जाता है। हालांकि, इस सीजन के इरिटेटिंग सदस्य का पता कुछ हद तक लग गया है लेकिन आज हम आपको बिग बॉस के अब तक के उन सदस्यों के बारे में बताएंगे जिन्हें दर्शकों द्वारा बिल्कुल भी पसंद नहीं किया गया है।
कमाल राशिद खान सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। बता दें कि वह बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। वह बिग बॉस के सीजन 3 में नजर आ चुके हैं। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि कमाल को दर्शकों का प्यार बिल्कुल भी नहीं मिला है। वह अन्य सदस्यों को जमकर इरिटेट करते थे। केवल यही नहीं एक उन्होंने गुस्से में आकर एक सदस्य पर बोतल तक फेंक दी थी उनके इस व्यवहार के चलते विंदू दारा सिंह ने उन्हें थप्पड़ भी मारा था।
View this post on Instagram
मोस्ट इरिटेटिंग और हेटेड सदस्यों की लिस्ट में एजाज खान का नाम शामिल है। वह बिग बॉस के सीजन 7 के कंटेस्टेंट थे। वह शो में वाइल्ड कार्ड बनकर आए थे और आखिर तक टिके रहे। उनका जबरदस्ती किसी अन्य कीलड़ाई में पड़ना किसी को भी अच्छा नहीं लगता था।
इसे भी पढ़ें:इन कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस शो मे लिया था सलमान खान से पंगा, चलते शो के दौरान किया बेघर
यह विडियो भी देखें
बिग बॉस का 11वां सीजन भी काफी धमाकेदार था। इस सीजन में जुबैर खान ने भी हिस्सा लिया था। कथित रूप से कहा जाता है कि उनका कनेक्शन अडंरवर्ल्ड के साथ है। शो में उन्होंने हिना खान को लेकर काफी आपत्तिजनक बात कही थीं। उनके मिस बिहेवियर के चलते शो के होस्ट सलमान खान ने भी उनकी क्लास लगाई थी। वह इतने में भी बाज़ नहीं आए और जुबैर में सलमान के साथ भी बदतमीजी की थी। इसके बाद उन्हें चलते शो से बेघर कर दिया था।
इसे भी पढ़ें:जानें उन कपल्स के बारे में जिन्होंने बिग बॉस शो में की शादी
सीजन 10 में प्रिंयका जग्गा कंटेस्टेंट बनकर आई थीं। यह सीजन काफी अलग था क्योंकि शो में आम आदमी की एंट्री हुई थी।
बिग बॉस शो में एंट्री लेते ही उन्होंने अपना गेम खेलना शुरू कर दिया था। लेकिन उनका खेलने का तरीका घरवालों सहित शो के होस्ट तक को नहीं भाया था। जग्गा को अपनी जुबान पर कंट्रोल नहीं था। उनके इस बिहेवियर के चलते सलमान खानने उन्हें शो से बाहर निकल दिया था।
View this post on Instagram
डॉली बिंद्रा को भला कौन नहीं जानता। उनकी आवाज आज भी लोगों के कान में चुभती है। उनका झगड़ालू व्यवहार और चिल्लाने की आदत के चलते वह खूब ट्रोल हुई थीं। श्वेता औप मनोज तिवारी के साथ उनकी अनबन को आज भी लोग याद करते हैं। उनका बाप पर मत जाना डायलॉग सभी को याद है। वह शो में अभद्र भाषा का प्रयोग करती थीं।
बात जब इरिटेटिंग सदस्यों की हो रही हो तो स्वामी ओम बाबा को कैसे भूला जा सकता है। हालांकि, अब वह हमारे बीच नहीं हैं। बिग बॉस की हिस्ट्री में वार और तकरार तो सभी ने देखा है लेकिन बाबा ने कुछ और ही किया था। उन्होंने एक टास्क के दौरान बानी जे पर यूरीन फेंक दिया था। उनकी बातें फनी कम अजीब ज्यादा लगती थीं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।