बिग बॉस में इन कंटेस्टेंटे्स ने दी दोस्ती की मिसालें

बिग बॉस में केवल प्यार के चर्चे नहीं होते बल्कि इस शो में हुई दोस्ती भी लोगों को पसंद आई है। 
Updated:- 2022-10-27, 13:19 IST
image

बिग बॉस का 16वां सीजन काफी दिलचस्प होता जा रहा है। इस सीजन में केवल सदस्य ही नहीं स्वंय बिग बॉस गेम खेल रहे हैं। सीजन के चौथे हफ्ते में प्यार के अलावा फ्रेंडशिप भी देखने को मिल रही है। इसी तरह हर सीजन में दोस्ती बनती है और टूट भी जाती है, लेकिन कुछ ऐसी भी दोस्तियां होती हैं जिनकी लोग आज तक मिसालें देते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन सदस्यों के बारे में बताएंगे जिन्होंने शो में अपनी फ्रेंडशिप के चलते खूब सुर्खियां बटोरीं। 

मनु पंजाबी और मनवीर गुर्जर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Manu Punjabi (@manupunjabim3)

बिग बॉस का सीजन 10 बेमिसाल था। शो में कॉमर्नर की एंट्री ने धमाल मचा दिया था। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस सीजन में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स लाए गए थे। इसी की बदौलत यह सीजन सुपर-डुपर हिट था। इस सीजन में प्यार, वार और मस्तियां खूब हुईं। इसी बीच एक दोस्ती बनी जिसकी मिसालें आज तक दी जाती हैं। मनवीर और मनु की दोस्ती के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। उनकी फ्रेंडशिप कितनी पक्की थी, इस बात का अंदाजा सारी दुनिया को तब लगा जब मनवीर ने मुन को नॉमिनेशन से बचाने के लिए अपनी दाढ़ी कटवा ली थी। यह दोनों पूरे सीजन के दौरान हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आएं। 

सिद्धार्थ और आसिम

बिग बॉस 13 सबसे यादगार सीजन था। यह कहा जा सकता है कि इस सीजन की तारीफ करने के लिए शब्द भी कम पड़ जाएंगे। शो में लेट सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज पहले दिन से ही अच्छे दोस्त बन गए थे। हर लड़ाई-झगड़ में दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करते हुए नजर आएं। भले ही यह दोस्ती आखिर में आते-आते बिखरी जरूर, लेकिन आज भी लोग दोनों का नाम एक-साथ ही लेते हैं। 

इसे भी पढ़ें: बिग बॉस के इन सदस्यों को मिला जनता का सबसे ज्यादा प्यार

राहुल वैद्य और अली गोनी

aly goni and rahul vaidya friendship
बिग बॉस के सीजन 14 में अली गोनी की एंट्री ने सभी लोगों को चौंका दिया था। वह शो में अपनी फ्रेंड जैस्मीन के लिए आए थे और जब बेघर हुए तो अपने साथ राहुल वैद्य की दोस्ती का टैग लेकर गए। दोनों की प्यारी फ्रेंडशिप ने सबका दिल जीता था। इनकी दोस्ती केवल शो तक की सीमित नहीं रही बल्कि बाहर जाकर भी अक्सर दोनों को एक-साथ स्पॉट किया जा चुका है। 

इसे भी पढ़ें: बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट्स को दिया गया Hated और Irritating का टैग

निशांत और प्रतीक सहजपाल

nishant and pratik friendship in bigg boss
सीजन 15 में भी जमकर दोस्ती देखने को मिली। इसमें निशांत भट्ट और प्रतीक शहजपाल का नाम शामिल है। हालांकि, कहा जाता था कि केवल निशांत ही हैं जो अपनी तरफ से बेस्ट देते हैं लेकिन प्रतीक उन्हें सपोर्ट नहीं करते हैं। इन सब तोहमतों के बावजूद निशांत ने कभी भी प्रतीक का साथ नहीं छोड़ा। आखिर दोस्ती भी इसी को कहते हैं ना।

हिना खान और प्रियांक शर्मा

बिग बॉस सीजन 11 में हिना और प्रियांक का बॉन्ड हम सभी ने देखा है। दोनों शो में हमेशा एक-दूसरे के लिए स्टैंड लेते हुए नजर आएं। केवल दोस्ती ही नहीं उनकी केमिस्ट्री भी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। यही कारण है कि हिना खान भले ही विनर न बनी हों लेकिन दर्शकों का दिल उन्होंने जरूर जीत लिया था। 

 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।