herzindagi

बिग बॉस के इन सदस्यों को मिला जनता का सबसे ज्यादा प्यार

बिग बॉस एक ऐसा शो है, जिसे दर्शक बड़े चाव से देखते हैं। इस शो में हर साल नए कंटेस्टेंट्स आते हैं और जमकर लड़ाई-झगड़ा और प्यार करते हैं। हर सीजन में कोई न कोई ऐसा सदस्य जरूर होता है, जिसे जनता बेहद प्यार करती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बिग बॉस के उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। चलिए जानते हैं इनके नाम। 

Hema Pant

Editorial

Updated:- 26 Oct 2022, 13:10 IST

सिद्धाथ शुक्ला

Create Image :

इस लिस्ट में सबसे पहले सिद्धाथ शुक्ला का नाम शामिल है। वह बिग बॉस के सीजन 13 में नजर आए थे। जनता द्वारा उन्हें सबसे ज्यादा प्यार दिया गया था। 

श्वेता तिवारी

Create Image :

श्वेता तिवारी सीजन 4 में कंटेस्टेंट बनकर आई थीं। उनके साथ डौली बिंद्रा से लेकर मनोज तिवारी जैसे कलाकार भी इस शो का हिस्सा बने थे। श्वेता तिवारी ने अपने दमदार गेम के चलते सभी को कायल कर दिया था। वह अब तक के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। 

शहनाज गिल

Create Image :

बिग बॉस सीजन 13 में पजांब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल ने हिस्सा लिया था। उनकी क्यूटनेस ने सबका दिल जीता था। यही कारण है कि आजतक लोग उन्हें पसंद करते हैं। 

अब्दु रोजिक

Create Image :

बिग बॉस सीजन 16 के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं अब्दु रोजिक। वह न केवल घरवालों के फेवरेट हैं, बल्कि जनता भी उन्हें खूब पसंद कर रही है। 

 

हिना खान

Create Image :

हिना खान टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। वह भी बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आ चुकी हैं। भले ही वह शो न जीत पाई हों, लेकिन दर्शकों का दिल जीतने में वह कामयाब रहीं। 

रुबीना दिलैक

Create Image :

रुबीना दिलैक 'द बॉस लेडी' का टैग उन्हें बिग बॉस में ही मिला था। वह न केवल शो जीती थीं, बल्कि उन्हें जनता का भी खूब प्यार मिला था। 

इसे भी पढ़ें: बिग बॉस के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल सीजन, जिनमें जमकर हुआ प्यार, तकरार और वार

गौहर खान

Create Image :

बिग बॉस सीजन 7 की विनर गौहर खान ने घर में घुसते ही धमाल मचा दिया था। उनकी तनीषा और अरमान के साथ लड़ाई आज तक लोगों को याद है। वह बिग बॉस के मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट में शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: जानें उन कपल्स के बारे में जिन्होंने बिग बॉस शो में की शादी

गौतम गुलाटी

Create Image :

गौतम गुलाटी की फैन फॉलोइंग इस बात से आंकी जा सकती है कि उनका नाम कई सीजन में लिया जाता है। वह विनर तो नहीं बन पाएं, लेकिन वह शो को अपने नाम करने में कामयाब रहें। 

प्रिंस नरूला

Create Image :

बिग बॉस में एंट्री लेने से पहले भी प्रिंस नरूला को लोग जानते थे। शो में उन्होंने प्यार हो या तकरार दोनों ही जमकर किया। उनके इसी व्यवहार के चलते वह सबके फेवरेट बने थे। साथ ही वह बिग बॉस 9 का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं। 

अली गोनी

Create Image :

बिग बॉस 14 में भले ही शो रूबीना ने जीता हो, लेकिन अपने गेम प्लान के चलते सबको अपना दीवाना करने वाले अली गोनी थे। अली के साथ राहुल वैद्या की दोस्ती की मिसालें आज तक दी जाती हैं।