Bigg Boss 13 Latest Update: क्या वाकई सिद्धार्थ को बदनाम किया था रश्मि देसाई ने ?

आखिर रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला को बदनाम करने के लिए क्या किया था? जाननें के लिए आर्टिकल पढ़ें। 
Updated:- 2019-12-23, 13:35 IST
image

देश के सबसे बड़े रियालिटी शो बिग बॉस के इतिहास में बिग बॉस का 13वां सीजन शायद हमेशा ही याद किया जाएगा। इस सीजन को लोगों का सबसे ज्यादा अटेंशन मिल रहा है। शायद यही वजह है कि बिग बॉस के सीजन 13 में दर्जनों वाइल्ड कार्ड एंट्री हुईं। इतना ही नहीं बिग बॉस के किसी भी सीजनी को फरवरी तक एक्सटेंड नहीं किया गया था मगर बिग बॉस 13 को उसकी लोकप्रियता के चलते 5 हफ्ते तक एक्सटेंड किया गया है। इस सीजन का सबसे बड़ा एट्रैक्शन सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई को माना जा रहा है। वाकई घर में जो होता है उन्हीं के इर्द-गिर्द ही घूमता है। दोनों की लड़ाइयों के कारण पूरी टीवी इंडस्ट्री हिल गई है। किसी को सिद्धार्थ शुक्ला सही लग रहे हैं तो किसी को रश्मि देसाई। यहां तक की बिग बॉस हाउस के अंदर भी सारे कंटेस्टेंट अब केवल इन्हीं दोनों के रिश्तों को लेकर ही बात करते नजर आ रहे हैं।

इन सबस से भी उपर जो 22 दिसंबर को वीकेंड के वार पर हुआ उससे तो अब सभी हैरान हैं। रश्मि देसाई ने न केवल सिद्धार्थ को अपशब्द बोले बल्कि कई ऐसी बातें भी बोलीं जो उनके पास्ट को उजागर करती हैं। सिद्धार्थ ने भी रश्मि देसाई के बारे में पारस को एक बहुत बड़ी बात बताई। इसे जान कर आप हैरान रह जाएंगे। 

इसे जरूर पढ़ें: Bigg Boss 13 Promo: सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को हुआ प्यार, विकास गुप्ता ने किया ऐलान

दरअसल, सिद्धार्थ और रश्मि के बीच ‘नौकरानी’ शब्द को लेकर एक बड़ी लड़ाई हुई। इस लड़ाई में पूरा घर ही शामिल हो गया था। लड़ाई इतनी बढ़ी कि दोनों ने ही एक दूसरे के चरित्र पर भी उंगली उठा दी थी।

इसे जरूर पढ़ें: Bigg Boss 13: इतना आलीशान है सिद्धार्थ शुक्ला का घर, 60 हज़ार हर दिन है इनकी कमाई

सिद्धार्थ ने रश्मि देसाई के कहने पर, ‘तुम्हारे घर पर होंगी ऐसी लड़कियां’ पर उन्हें जवाब दिया, ‘रश्मि देसाई जैसी लड़कियां नहीं हैं मेरे घर पर’ इस बात को रश्मि ने इतना बढ़ाया कि पूरे घर में हंगामा हो गया। इस लड़ाई में अरहान के कपड़े फट गए, रश्मि ने सिद्धार्थ पर चाय फेक दी और बहुत सारे अपशब्द भी बोल डालें। बढ़ती ही जा रही है सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की दुश्मनी, जानें उनकी 5 बड़ी फाइट्स

 

 

झगड़ा शो के होस्ट सलमान खान के आने पर भी खत्म नहीं हुआ हैा जब सलमान खाने इस झगड़े को निपटाया तो उसके बाद सिद्धार्थ अपने को-कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा से यह कहते हुए पाए गए, ‘जब हम साथ काम करते थे तब मेरे बारे में बहुत सारी झूठी खबरें रश्मि ने मीडिया वालों को लिखने के लिए कहा। इस बारे में मुझे पता ही यह काम किया नहीं होता था। यहां तक कि शो के सेट पर लोग मुझसे पूछते थे कि मैनें कब ये सब बोला। बाद में मुझे पता चलता था कि रश्मि देसाई ने मीडिया के लोगों को ऐसा लिखने केलिए पैसे दिए हैं। इस तरह वह मुझे बदनाम करती थीं।’ क्यो रश्मि देसाई बदलवाने चाहती हैं अपने घर के लॉक्स, जानें पूरा मामला

 

गौरतलब है, इन बातों की चर्चा पहले से ही चल रही है कि सिद्धार्थ और रश्मि देसाई पहले रिलेशनशिप में थे मगर, दोनों के ही बीच में इस लव रिलेशनशिप का एंड बहुत ही खराब तरह से हुआ। इसके बाद दोनों को ही जब बिग बॉस में आने का मौका मिला तो दोनों के बीच यहां भी झगड़े शुरू हो गए। दोनों के बीच की इस हेट रिलेशनशिप को देख कर घर में मौजूद सभी लोग यही कहते नजर आए हैं कि दोनों के बीच कुछ बहुत ही करीबी रिश्ता था और अब जब यह खत्म हो गया है तो दोनों ही एक दूसरे से बहुत ज्यादा नफरत करने लगे हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।