भांग के पत्तों से इस तरह बनाएं कीड़ों को मारने वाला नेचुरल कीटनाशक स्प्रे

होली के समय भांग के पत्तों के साथ इसके बीज को भी मुख्य रूप से नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, क्या आपने ये कभी सुना है कि भांग के पत्तों को कीड़े-मकोड़ें को दूर भगाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता सकता है? अगर नहीं सुना है, तो हम आपको बता दें कि भांग के पत्तों के साथ एक से दो घरेलू चीजों को मिक्स करके आसानी से एक बेहतरीन नेचुरल कीटनाशक स्प्रे आप तैयार कर सकती हैं।
यह नेचुरल स्प्रे किसी भी तरह से नुकसान भी नहीं पहुंचता है। इसके इस्तेमल से गार्डन से लेकर घर में मौजूद छोटे से लेकर बड़े कीड़े कुछ ही देर में भाग खड़े होते हैं, तो आइए जानते हैं।
गार्डन से कीड़े-मकोड़ें से रखें दूर

बाज़ार में आजकल एक नहीं बल्कि कई तरह के केमिकल स्प्रे मिलते हैं। इन स्प्रे से कीड़े-मकोड़ें भागते तो नहीं है, पर पत्ते और पौधे ज़रूर मर जाते हैं। ऐसे में भांग के पत्तों से तैयार नेचुरल स्प्रे का इस्तेमाल आप कर सकती हैं। इस स्प्रे से कीड़े-मकोड़ें कुछ देर में भाग भी जाते हैं और यह एक सस्ता उपाय भी हैं। इस स्प्रे से कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें: Garden Tips: गार्डन से स्लग कीड़े को दूर रखने के लिए अपनाएं ये नेचुरल तरीके
इस तरह तैयार करें स्प्रे
अन्य दिनों में मुकाबले बरसात के मौसम में मच्छर, शतावरी भृंग, मक्खियां और चीटीं अदि कीटों से कुछ अधिक परेशान रहती हैं, तो इसका आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से बरसाती कीड़े-मकोड़ें भी चंद मिनटों में भाग जाते हैं। स्टोर रूम, बाथरूम आदि जगहों से कीटों को भगाने के लिए भी इसका छिड़काव कर सकती हैं।
स्प्रे बनाने के लिए ज़रूरत की सामग्री

- भांग की पत्तियां-1-2 कप
- बेकिंग सोडा-2 चम्मच
- नीम का तेल-2 चम्मच
- सिरका-2 चम्मच
- स्प्रे बोतल-1
- पानी-1-2 लीटर
बनाने का तरीका

- सबसे पहले आप भांग की पत्तियां और पानी को मिक्सर में डालकर महीन पीस लीजिए।
- इसके बाद इसे छानकर स्प्रे बोतल में भर लें और साथ में अन्य सभी सामग्री को भी डाल लें।
- अन्य सभी सामग्री डालने के बाद चार से पांच मिनट के लिए बोतल को अच्छे से हिला-डुला लें ताकि मिश्रण अच्छे से मिल जाए।
- आप चाहें तो भांग की पत्तियों को पानी में डालकर उबाल सकती हैं और फिर उस पानी में सभी सामग्री को डालकर स्प्रे बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: लाल चंदन के पाउडर से घर के इन कामों को बनाएं आसान
उपयोग करने करने का तरीका

- तैयार नेचुरल कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव आप पौधे के पत्तों पर और जड़ के आसपास कर दीजिए। इससे कीड़े-मकोड़ें कभी भी नहीं आएंगे।
- इसी तरह इसका छिड़काव किचन अलमारी से छोटे-छोटे कीड़े को भगाने के लिए भी कर सकती हैं। भोजन को ढ़ककर ही इसका छिड़काव करें।
- इसी तरह आप इसका छिड़काव लिविंग रूम, स्टोर रूम, बालकनी आदि जगहों पर भी कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।