धूल से काले पड़ गए हैं घर के ट्यूबलाइट और CFL? इन आसान घरेलू तरीकों से मिनटों में चमकाएं

घर की साफ-सफाई में हम दीवारों और फर्श पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन कमरे में लगे ट्यूबलाइट और बल्बों को भूल जाते हैं। लगातार जलने और हवा में मौजूद धूल-मिट्टी के कारण ट्यूबलाइट और CFL पर मिट्टी की जिद्दी परत जम जाती है। यह धूल न केवल रोशनी को कम कर देती है। काले पड़ चुके बल्ब और ट्यूबलाइट पूरे कमरे के लुक को भी फीका कर देते हैं। कई बार लोग इन्हें साफ करने के लिए गीले कपड़े का इस्तेमाल करते हैं, जो खतरनाक साबित हो सकता है। आज के इस लेख में हम कुछ आसान और सुरक्षित घरेलू तरीकों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर पुरानी ट्यूबलाइट को नए जैसा चमका सकती हैं। नीचे जानें तरीका-
कमरे में लगे ट्यूबलाइट और सीएफएल करने से पहले करें ये काम

- गंदे और काले पड़ चुके ट्यूबलाइट और सीएफएल को साफ करने के लिए सबसे पहले मेन स्विच बंद कर दें।
- अगर लाइट काफी देर से जल रही थी, तो उसे 10-15 मिनट ठंडा होने दें।
- सफाई करते समय पैरों में चप्पल पहनें और गीले हाथों का इस्तेमाल न करें।
इसे भी पढ़ें- Cleaning Hacks: बिना सीढ़ी या स्टूल पर चढ़े चमकाएं किचन कैबिनेट और पंखे, इस जुगाड़ से साफ होगा घर का हर कोना
ट्यूबलाइट और CFL को साफ करने के कारगर तरीके
ट्यूबलाइट और CFL को साफ करने के लिए आप सिरका का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्लीनिंग एजेंट होने के कारण यह उपकरण पर जमी चिकनाई और काली धूल को तुरंत काट देता है।
कैसे करें इस्तेमाल?

- एक बाउल में थोड़ा सा पानी लें और उसमें दो चम्मच सफेद सिरका मिलाएं।
- अब एक सूती साफ कपड़ा लें और उसे इस घोल में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें।
- इससे ट्यूबलाइट को हल्के हाथ से पोंछें।
नेल पॉलिश रिमूवर या थिनर वाला तरीका आएगा काम
अगर ट्यूबलाइट के किनारों पर काले धब्बे या पेंट के निशान पड़ गए हैं, तो नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले रूई लें।
- अब इस पर थोड़ा सा रिमूवर लें।
- इसके बाद इसे काले पड़े हिस्सों पर रगड़ें।
- यह जिद्दी से जिद्दी काली परत को मिनटों में साफ कर देता है।
- इसके बाद एक सूखे कपड़े से इसे पोंछ दें।
बेकिंग सोडा वाला हैक कर सकता है काम

अगर ट्यूबलाइट बहुत ज्यादा गंदी है और सालों से साफ नहीं हुई है, तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
- एक कटोरे में थोड़ा सा पानी लें।
- अब पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
- इसे ट्यूबलाइट के कांच वाले हिस्से पर लगाएं और 2 मिनट बाद हल्के गीले कपड़े से पोंछ लें।
- यह पीलापन और धुंधलापन पूरी तरह खत्म कर देगा।
ट्यूबलाइट और सीएफएल की चमक को बनाए रखने के लिए क्या करें?
- हफ्ते में एक बार सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े या पुराने मोजे से लाइटों को ऊपर से पोंछ दें। इससे धूल जम नहीं पाएगी।
- लाइट के साथ-साथ होल्डर के आसपास जमी जालों और धूल को भी साफ करें।
- कभी भी सीधे ट्यूबलाइट पर पानी या स्प्रे न डालें।
इसे भी पढ़ें- सोफे पर बच्चों ने लगा दिए हैं चॉकलेट-सॉस के जिद्दी दाग? टेंशन छोड़ें, इन 5 मिनट के हैक्स से चमकाएं सोफा
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।