सोफे पर बच्चों ने लगा दिए हैं चॉकलेट-सॉस के जिद्दी दाग? टेंशन छोड़ें, इन 5 मिनट के हैक्स से चमकाएं सोफा

सोफे पर अक्सर बच्चे खाने की चीजों के दाग लगा देते हैं। दाग लगते ही महिलाएं इसे साफ करने की टेंशन में पड़ जाती हैं, क्योंकि यह लिविंग एरिया के पूरे लुक को खराब कर देता है। लिविंग रूम घर का वह हिस्सा होता है, जहां मेहमानों का सबसे ज्यादा आना-जाना रहता है, ऐसे में अगर सोफा गंदा दिखेगा, तो मेहमानों का इसपर बैठने का मन नहीं होगा। वैसे तो यह हर घर में एक आम समस्या है, लेकिन सोफे का दाग अगर साफ नहीं होता, मजबूरी में महिलाओं को इसके लिए नया कवर खरीदना पड़ता है। आपके घर में भी अगर बच्चों ने सोफे पर चॉकलेट या सॉस का दाग लगा दिया है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको निशान साफ करने के आसान टिप्स बताएंगे।
सोफे के दाग 5 मिनट में साफ करने के आसान हैक्स
- नींबू और डिशवॉश लिक्विड हैक- यह ट्रिक हल्के निशान को साफ करने के लिए सबसे जरूरी है।
- इसके लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में गुनगुना पानी लेना है।
- पानी में आधा नींबू और 1 चम्मच डिशवॉश लिक्विड मिलाएं।
- ध्यान रखें कि आपको गाढ़ा पेस्ट बनाना है, इसलिए 1 से 2 चम्मच पानी ही डालें।
- अब स्पंज को इसमें डुबोकर निचोड़ लें।
- इसके बाद दाग वाली जगह पर स्पंज से रगड़ें।
- अब इसे सूखे कपड़े से तुरंत साफ कर दें।
- इससे दाग फैलता नहीं है और स्पंज की मदद से निशान हल्का हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- मोबाइल कैमरे की धूल साफ करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें क्या है सही तरीका?
शेविंग फोम वाला इंस्टेंट हैक
- निशान साफ करने के लिए यह हैक भी काफी फायदेमंद है।
- इसके लिए आपको सीधा शेविंग फोम को निशान वाली जगह पर लगाना है।
- इसे लगाने के बाद 2 से 3 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद मुलायम ब्रश की मदद से रगड़ें और गीले कपड़े से साफ कर लें।
- इससे फायदा यह होगा कि सोफा के फैब्रिक को नुकसान नहीं होगा और दाग भी जल्दी साफ हो जाएगा।
टूथपेस्ट और नींबू हैक
- यह हैक निशान साफ करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
- इसके लिए आपको सफेद टूथपेस्ट दाग वाली जगह पर सीधा लगाना है।
- अब पानी की बूंदें डालकर खराब टूथब्रश की मदद से निशान को रगड़ना है।
- रगड़ने के बाद पानी से धोएं नहीं, बल्कि गीले कपड़े की मदद से साफ कर लें।
- इससे निशान आसानी से हल्का हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- 300 रुपये वाले टॉप रोज ऐसे धोने से दिखने लगे हैं पुराने? चमक बनाए रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
इसके अलावा आप निशान पर सिरका या बेकिंग सोडा का भी यूज कर सकती हैं। किसी भी तरह के खाने के निशान को साफ करने के लिए यह असरदार आइडिया होता है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific, gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।