Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:53 AM IST

हीरे की अंगूठी को साफ करने में असरदार हो सकते हैं ये नुस्खे

हीरा काफी कीमती रत्न होता है। इसलिए इसकी देखभाल भी उतनी ही जरूरी होती है। आज हम आपको बताएंगे कि हीरे की अंगूठी को आप घर पर कैसे साफ कर सकती हैं। 
Updated:- 2024-05-07, 15:51 IST
image

हीरे की ज्वेलरी हमेशा ही ट्रेंड में रहती हैं। फिर वो चाहे नेक पीस हो या अंगूठी। खास बात यह है कि डायमंड के आभूषण महिलाओं को बेहद पसंद आते हैं। यही कारण है कि अफोर्ड करने वाली महिलाओं की ज्वेलरी कलेक्शन में हीरे की अंगूठी होती ही हैं। हालांकि, इसे लगातार पहनने के कारण इस पर धूल के कण जम जाते हैं और अंगूठी गंदी हो जाती है। लेकिन, इसे घर पर भी साफ किया जा सकता है। तो चलिए इसे साफ करने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

हीरे की अंगूठी घर पर कैसे साफ करें?

can I clean my diamond ring at home

लिक्वीड शोप और पानी

  • यह हीरे की अंगूठियों को साफ करने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है।
  • एक कटोरे में गुनगुने पानी और कुछ बूंदें हल्के तरल साबुन मिला लें।
  • अब, हीरे की अंगूठी को घोल में 30 मिनट के लिए भिगो दें।
  • एक मुलायम ब्रश से धीरे से रगड़ें, खासकर उन जगहों पर जहां गंदगी जमी है।
  • फिर अंगूठी को अच्छी तरह से साफ पानी से धोकर मुलायम कपड़े से इसे सुखा लें।

बेकिंग सोडा से साफ हो सकती है हीरे की अंगूठी

effective way to clean diamond ring

  • हीरे की अंगूठी को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा पानी को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • अपनी अंगूठी को पेस्ट में डुबोएं और इसे सॉफ्ट ब्रश की मदद से साफ करें।
  • फिर अंगूठी को अच्छी तरह से धो लें।
  • अंत में, एक मुलायम कपड़े से पोंछ कर अंगूठी को सुखा लें।
  • हीरे के आभूषण को साफ करने के लिए पानी और अमोनिया का एक घोल बनाएं।
  • इस मिश्रण में हीरे की अंगूठी को 30 मिनट तक डुबोये रखें।
  • फिर इसे ब्रश की मदद से हल्का रगड़ें और साफ पानी से धो लें। 
  • इसके बाद, मुलायम सूती कपड़े से पोंछ कर अच्छी तरह सुखाएं।

इसे भी पढ़ें- इन आसान टिप्स से घर पर ही साफ़ करें अपनी पसंदीदा डायमंड ज्वेलरी

हीरे की अंगूठी साफ करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

  • हीरे की अंगूठी को साफ करने के लिए कभी भी कठोर रसायनों का उपयोग न करें।
  • हीरे की अंगूठी को बहुत ज्यादा गर्म पानी में न भिगोए, क्योंकि इससे हीरा टूट सकता है।
  • अगर आपकी अंगूठी में जटिल डिजाइन या नाजुक पत्थर हैं, तो इसे साफ कराने के लिए पेशेवर जौहरी की मदद लेना अच्छा हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- ज्वैलरी की चमक बनी रहेगी सालों-साल, बस इस तरह करें उसे साफ

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।