कपड़ों की बदबू दूर करने के लिए घर पर ही बनाएं फैब्रिक सॉफ्टनर

कपड़े धोने के लिए डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना आम बात है। लेकिन आजकल कपड़ों की शेल्फ लाइफ को बढ़ाने के लिए लोग कई तरह के सॉफ्ट वाशिंग पाउडर या फिर लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने लगे हैं। क्योंकि हार्ड डिटर्जेंट उन्हें कई मायनों में नुकसान पहुंचाने का काम करते है।
ऐसे में नए कपड़ों की अतिरिक्त केयर करना जरूरी हो जाता है। कपड़ों को महज डिटर्जेंट से धोना काफी नहीं होता है इसलिए लोग कपड़ों को धोने के बाद फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि फैब्रिक सॉफ्टनर न केवल कपड़ों को सॉफ्ट बनाने का काम करते हैं बल्कि इनको खुशबूदार भी बनाते हैं।
लेकिन अगर आप सोचते हैं कि बाजार के फैब्रिक केमिकल सॉफ्टनर आपके कपड़ों को खराब कर सकते हैं, तो आप बाहर से फैब्रिक सॉफ्टनर इस्तेमाल करने के बजाय घर पर ही नेचुरल सॉफ्टनर बना सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
सिरके से बनाएं फैब्रिक सॉफ्टनर
आप सिरके की सहायता से एक प्राकृतिक फैब्रिक सॉफ्टनर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की भी आवश्यकता नहीं होगी। इस प्राकृतिक फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल आप सीधे मशीन के पानी में डालकर कर सकती हैं। बता दें कि सिरका कपड़ों को नरम करता है और इत्र कपड़ों से बदबू हटाने का काम करता है।
सामग्री
- 2 चम्मच- सिरका
- 3 चम्मच- इत्र
- आधा कप- डिटर्जेंट
- 1 कप- पानी 1 स्प्रे बोतल
बनाने का तरीका
- सिरके का फैब्रिक सॉफ्टनर बनाने के लिए आप सीधे स्प्रे बोतल में सिरका और पानी डालें और इसे अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद इसमें अन्य सामग्री जैसे इत्र, डिटर्जेंट डाल दें। फिर स्प्रे बोतल को सील करें और इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब आप इसका इस्तेमाल बदबूदार कपड़ों को धोने के लिए कर सकती हैं।
- इस होममेड फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल करने से पहले आप एक कपड़े पर पैच टेस्ट जरूर करके देख लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- बाजार से फैब्रिक सॉफ्टनर क्यों लाना, घर पर ही इसे बनाएं कुछ इस तरह
नमक और बेकिंग सोडा से बनाएं फैब्रिक सॉफ्टनर
अगर आप लिक्विड फैब्रिक सॉफ्टनर इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो आप एप्सम साल्ट और बेकिंग सोडा की सहायता से सूखा फैब्रिक सॉफ्टर बना सकती हैं। इसका इस्तेमाल आप सीधे वॉशिंग मशीन में डालकर कर सकती हैं। अगर आपको एप्सम साल्ट नहीं मिल रहा है, तो आप चुटकी भर मोटे समुद्री नमक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
सामग्री
- आधा कप- एप्सम साल्ट
- 1 कप- मीठा सोडा
- 1 कप- हर्बल वाशिंग पाउडर
- 5 बूंंदे- तेल
- 1 बोतल
बनाने का तरीका
- एक कंटेनर या फिर डिब्बे में एप्सम साल्ट और बेकिंग सोडा को डालें और एक साथ मिला लें।
- फिर इसमें वाशिंग हर्बल पाउडर डाल दें और मिलाकर डिब्बे को बंद करके रख दें।
- इसका इस्तेमाल करने के लिए आप इस मिश्रण के दो से तीन बड़े चम्मच सीधे वॉशर में डालें और कपड़ों को साफ कर लें।
कंडीशनर से बनाएं नेचुरल फैब्रिक सॉफ्टनर
अगर आपके कपड़ों से धोने के बाद भी बदबू नहीं जाती, तो आप कंडीशनर से बना नेचुरल फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है आइए जानते हैं, कैसे। (पसीने की बदबू तो ये 5 टिप्स आएंगे काम)
सामग्री
- 1 बोतल- कंडीशनर
- 2 चम्मच- मीठा सोडा
- 3 चम्मच - सिरका
- 3 चम्मच- डिटर्जेंट पाउडर
- आधा कप- पानी
- 1 बोतल
बनाने का तरीका
- एक कटोरी में पानी और बेकिंग सोडा डालें और इसे अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर इसमें अन्य सभी सामग्री जैसे डिटर्जेंट, सिरका और कंडीशनर भी डाल दें।
- बस आपका फैब्रिक सॉफ्टनर तैयार है। इसका इस्तेमाल आप कपड़ों को साफ करते समय कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- इन कामों में भी किया जा सकता हैं Fabric Softener का इस्तेमाल
आप अपने कपड़ों को नरम या फिर खुशबूदार बनना चाहती हैं, तो आप इन तीन प्राकृतिक फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। गर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Shutterstock and Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।