Gardening Hacks: बिना मिट्टी के सिर्फ पानी में उग जाते हैं ये 5 पौधे, घर की बढ़ जाती है खूबसूरती

Plants That Grow Only In Water: आज कल ज्यादातर लोग अपने घरों में पेड़-पौधे लगा रहे हैं। इससे घरों की खूबसूरती बढ़ जाती है। इसके अलावा आपको ताजे फल-फूल और सब्जियां भी घर पर मिलने लगते हैं। हालांकि, जो लोग शहर में और अपार्टमेंट में रहते हैं, उनके लिए गार्डनिंग थोड़ी मुश्किल हो जाती है। मिट्टी और खाद वगैरह आसानी से नहीं मिल पाते हैं। वहीं, कुछ लोग हैं जो अपनी बालकनी को ही गार्डन बना लेत हैं।
ऐसे में अगर आपकी बालकनी में इतना स्पेस नहीं है कि आप गार्डन तैयार कर सकें तो आप कुछ इंडाेर प्लांट्स भी लगा सकती हैं। खास बात तो ये है कि इनके लिए आपको मिट्टी और खाद की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। हम आपको कुछ ऐसे ही इंडोर प्लांट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिर्फ में भी ग्रो कर सकते हैं। बस आपको एक कांच का गिलास या जार चाहिए होगा। आइए उन प्लांट्स के बारे में जानते हैं-
-1771770220154.jpg)
मनी प्लांट
शुरुआत के लिए सबसे आसान ऑप्शन मनी प्लांट ही है। आप इसकी एक छोटी सी बेल काटकर पानी में रख दें। लगभग एक हफ्ते के अंदर जड़ें दिखने लगेंगी। इसे ऐसी जगह रखें जहां हल्की रोशनी आती हो। बस आपको हर हफ्ते या 10 दिन में पानी बदलने की जरूरत पड़ेगी।
यह भी पढ़ें- Indoor Plants Care Tips: इंडोर प्लांट्स की देखभाल में न करें ये 5 गलतियां, हमेशा फ्रेश रहेंगे पौधे
स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट को लोग आमतौर पर मिट्टी में लगाते हैं, लेकिन अगर आप इसकी पत्ती का हिस्सा काटकर पानी में भी लगाएंगी तो जड़ें निकल आएंगी। हालांकि, पानी में जड़ आने में थोड़ा समय लगता है, करीब डेढ़ से दो महीने, लेकिन ये पौधा कम रोशनी में भी ठीक रहता है। आप इसे बेडरूम या लिविंग रूम में रख सकती हैं।
मॉन्स्टेरा
मॉन्स्टेरा अपने कटे हुए डिजाइन वाले पत्तों के लिए जाना जाता है। इसकी एक नोड वाली कटिंग को पानी में अगर आप रखेंगी तो दो से तीन हफ्तों में जड़ें निकलनी शुरू हो जाएंगी। इसे ऐसी जगह रखें जहां रोशनी छनकर आती हो। आप इसे कांच के जार में पानी भरकर रख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Gardening Tips: मनी प्लांट को देना है परफेक्ट शेप, तो आजमाएं ये आसान तरीके; तेजी से ऊपर की ओर बढ़ेगी बेल
सिंगोनियम (एरोहेड प्लांट)
आपको बता दें कि ये एक ऐसा पौधा है जिसकी पत्तियां तीर के शेप में होती हैं, इसलिए इसे एरोहेड भी कहा जाता है। इसकी कटिंग पानी में डालने के करीब दो हफ्ते बाद आपको जड़ें दिखने लगेंगी। ये छोटा सा पौधा है, लेकिन बहुत ही खूबसूरत प्लांट है, जिसे आप स्टडी टेबल, ऑफिस डेस्क या किचन की खिड़की पर रख सकती हैं।

लकी बैम्बू
लकी बैम्बू को आमतौर पर पानी में ही उगाया जाता है। बस इतना ध्यान रखें कि इसकी जड़ों वाला हिस्सा हमेशा पानी में डूबा रहे। इसे तेज धूप में न रखें, लेकिन ऐसी जगह रखें जहां अच्छी रोशनी आती हो।
यह भी पढ़ें- Gardening Tips: गर्मी में भी फूलों से लद जाएगा गुलाब का पौधा, बस डाल दें घर में बनी ये एक चीज; फिर देखें कमाल
इन बातों का रखें ध्यान
- हर 7 से 10 दिन में पानी जरूर बदलें।
- जार को साफ रखें ताकि पानी खराब न हो।
- बहुत तेज धूप से बचाएं।
- अगर जड़ें ज्यादा लंबी हो जाएं तो जार थोड़ा बड़ा कर लें।
यह भी पढ़ें- Plant Care Tips: चावल के पानी से होगी पौधों की ग्रोथ, इन तरीकों से इस्तेमाल करेंगी तो फूलों से लद जाएगी आपकी बगिया
तो अगर आप भी ऐसे पौधे की तलाश में है जिसमें खाद और मिट्टी का झंझट न हो, तो ये इंडोर प्लांट्स आप लगा सकती हैं। इससे आपके घर की खूबसूरती बढ़ जाएगी।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- पानी में उगने वाले पौधों के नाम?
- वॉटर लिली, मनी प्लांट, स्नेक प्लांट जैसे कई पौधे पानी में उगाए जा सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।