Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:29 AM IST

बालकनी में बड़े पौधे रखने के बजाय, लटकाएं ये 3 ग्रास हैगिंग प्लांट्स

क्या आपकी बालकनी में बड़े गमले रखने की जगह नही है? ऐसे में आमतौर पर लोग फर्श पर पौधे सजाने के बजाय लटकाने वाले प्लांट लाते हैं। अगर आप कुछ हैंगिंग प्लांट्स लगाना चाहती हैं, तो घास के लटकने वाले पौधे लगा सकती हैं।
Updated:- 2026-06-26, 17:25 IST
grass plants for balconies

गर्मियों और बदलते मौसम में घर की बालकनी को हरा-भरा और खूबसूरत बनाना हर किसी को पसंद होता है। अक्सर लोग बालकनी में सजावट के लिए बड़े-बड़े गमले रख देते हैं, जिससे काफी जगह घिर जाती है और बालकनी छोटी लगने लगती है। अगर आपके घर की बालकनी में भी जगह कम है, लेकिन आप इसे नेचुरल लुक देना चाहती हैं, तो भारी-भरकम पौधे की जरूरत नहीं है। आप हैंगिंग प्लांट्स का इस्तेमाल करके इसे सुंदर बना सकती हैं। आमतौर पर लटकने वाले प्लांट्स में भी लोग फूल के पौधे लगाते हैं, जिससे अगर देखभाल में थोड़ी सी भी लापरवाही हो जाए, तो यह सूखने लगते हैं। अगर आपके पास समय कम है और जगह भी कम है, तो आप नीचे की तरफ लटकने वाले घास प्लांट्स बालकनी में लगा सकती हैं। नीचे आर्टिकल में पढ़ें इन पौधों के बारे में-

स्ट्रिंग ऑफ बनानास (String of Bananas)

अगर आप घास की केटेगरी में कुछ बिल्कुल हटके और अनोखा लटकाना चाहती हैं, तो स्ट्रिंग ऑफ बनानास पौधा आपको जरूर पसंद आएगा। यह सकुलेंट वैरायटी का पौधा है, जिसकी बेलें नीचे की तरफ तेजी से बढ़ती हैं।

String of Bananas

इसकी छोटी-छोटी पत्तियां बिल्कुल बारीक हरी घास की कलियों या छोटे-छोटे केलों के आकार की होती हैं, जो एक पतली डोरी में पिरोई हुई सी लगती हैं। जब इसकी लंबी-लंबी हरी लड़ियां गमले से नीचे लटकती हैं, तब यह आपकी बालकनी को मॉडर्न और एस्थेटिक लुक देती हैं। इसे बहुत ही कम पानी की जरूरत होती है और यह तेज धूप को भी आसानी से झेल लेता है।

इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में फूलों से भर जाएगा आपका गार्डन, मिट्टी तैयार करने का सही तरीका जान लें

रिबन ग्रास (Ribbon Grass)

अगर आप अपनी बालकनी में कुछ ऐसा चाहती हैं जो बिल्कुल असली घास का लुक दे, तो रिबन ग्रास आपके लिए बेस्ट है। इसकी पत्तियां बेहद पतली, लंबी और रिबन की तरह झुकी हुई होती हैं, जिन पर हरे और हल्के सफेद या पीले रंग की खूबसूरत धारियां होती हैं। जब इसे हैंगिंग बास्केट में लगाया जाता है, तब इसकी घनी पत्तियां झरने की तरह नीचे की ओर गिरती हैं। हवा चलने पर जब ये पत्तियां लहराती हैं, तो बालकनी का माहौल बेहद सुकून देने वाला बन जाता है।

Ribbon Grass

फॉक्सटेल फर्न (Foxtail Fern)

फॉक्सटेल फर्न दिखने में बेहद खूबसूरत लगता है, जिसकी पत्तियां दिखने में बिल्कुल हरी-भरी घनी घास और किसी लोमड़ी की पूंछ जैसी लगती हैं। जब इसके लंबे, गोल और रोएंदार तने हैंगिंग बास्केट से बाहर निकलकर नीचे की तरफ लटकते हैं, तो यह नजारा बेहद आकर्षक लगता है।

Foxtail Fern

यह सामान्य घास या फर्न से काफी अलग और यूनिक दिखाई देता है। यह बारहमासी पौधा है। इसे बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और यह कम पानी में भी सालों-साल आपकी बालकनी की खूबसूरती बढ़ाता रहता है।

इसे भी पढ़ें- पौधे बनेंगे सुकून का सहारा, उदासी होगी दूर; जानें कैसे शुरू करें होम गार्डनिंग?

अगर आप भी अपनी बालकनी के लिए घास वाले पौधे खोज रही हैं, तो इन्हें लगा सकती हैं। ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।