बारिश के मौसम में फूलों से भर जाएगा आपका गार्डन, मिट्टी तैयार करने का सही तरीका जान लें

मॉनसून का मौसम आने वाला है और गार्डनिंग के शौकीन लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि इस मौसम में फूलों का पौधा बहुत अच्छे से खिलता है और मौसम हरा-भरा हो जाता है। बारिश के मौसम में मिट्टी में नमी बनी रहती है, जिससे पौधों की जड़ों को पर्याप्त पानी मिलता रहता है। हालांकि, इसके लिए आपको मिट्टी को लेकर भी खास तैयारी करना जरूरी है। मिट्टी से ही पौधों की जड़ें मजबूत होती है, इसलिए आपको इससे जुड़ी जरूरी जानकारी पता होनी चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे के बारिश के मौसम में
पौधों की मिट्टी का ख्याल कैसे रखना है?
सबसे पहले मिट्टी को ढीला करें- पौधे में जमी मिट्टी इतनी ज्यादा जम गई होती है कि आसानी से हिलती नहीं। इसके लिए आपको मिट्टी खोदना पड़ेगा। समय के साथ मिट्टी सख्त होना आम बात है। इससे जड़ों तक हवा और पानी ठीक से नहीं पहुंच पाता। यही कारण है कि पौधे सही से ग्रोथ नहीं कर पाते। बारिश इसके लिए अच्छा मौसम है। इसके लिए आपको गार्डनिंग टूल से मिट्टी को हल्का-हल्का खोदें।

खाद मिलाना जरूरी है
मिट्टी में गोबर की खाद मिलाएं, बारिश के मौसम में पौधों को तेजी से बढ़ने के लिए यह अच्छा माना जाता है। आप सड़ी हुई गोबर खा डालें, इसे आपको मिट्टी खोदने के बाद मिलाना है। ऊपर से ही खाद डालने का कोई फायदा नहीं होता।
इसे भी पढ़ें- पीले रंग के इस फूल को कहा जाता है Rain Indicator, बेहद खास है इसकी वजह

नीम खली का यूज करें
गार्डनिंग एक्सपर्ट्स का मानना होता है कि मॉनसून में नीम खली डालना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि फूलों के पौधे मीठे होते हैं। इसमें कीड़े-मकोड़े और फंगस की समस्या ज्यादा होती है। यही कारण है कि अगर आप चाहती हैं कि पैधों को बारिश के मौसम में सेफ रखा जाए, तो मिट्टी में नीम खली मिला दें। इससे कीड़े पानी जमा होने पर लगेंगे नहीं।
इसे भी पढ़ें- क्या आपने कभी सोचा है कि कैसा 'लंगड़ा आम' को मिला यह नाम?
गमले के नीचे ड्रेनेज होल बनाएं
मिट्टी अच्छी करनी है, तो इसमें पानी जमा नहीं होना चाहिए। बारिश के मौसम में पानी अधिक जमा होने की वजह से यह दिक्कत ज्यादा होती है। गमले में छेद कर देंगी, तो पानी जमा नहीं होगा और मिट्टी उतनी ही गीली रहेगी, जितनी जरूरत है। इससे पौधों की ग्रोथ अच्छे से होती है और बारिश में पौधे हरे-भरे हो जाते हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।