Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:39 AM IST

बारहमासी पौधे लगाते समय भूल से भी ना करें ये गलतियां

गार्डन एरिया को खिला-खिला दिखाने के लिए सुंदर फूलों और पौधों को आप भी ले आए हैं, तो कुछ बातों का ध्यान दें। अगर इन पौधों में बारहमासी पौधे हैं, तो उनकी खास देखभाल से लेकर अन्य बातें जान लें।
Updated:- 2023-12-10, 10:00 IST
image

गार्डनिंग करना तो हम सभी को अच्छा लगता है। अमूमन हम सभी अपने गार्डन में तरह-तरह के प्लांट्स लगाते हैं। इनमें अधिकतर पौधे मौसमी होते हैं, लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो बारहमासी होते हैं। इसलिए, ये पौधे पूरे साल खिलते हैं और आपके गार्डन को हरा-भरा बनाते हैं। 

कई बार लोग अपने प्लांट में बारहमासी पौधे यह सोचकर लगाते हैं कि इससे उनका पौधा सालों-साल ऐसे ही खिलता रहेगा। इन्हें दूसरे पौधों के मुकाबले कम केयर की जरूरत होती है। अधिकतर मामलों में ऐसा ही होता है, लेकिन कई बार बारहमासी पौधा भी उतनी अच्छी तरह से ग्रोथ नहीं करता है या फिर उसमें उतने फूल नहीं आते हैं, जितने आने चाहिए। ऐसे में हमें यह समझ ही नहीं आता है कि बारहमासी पौधा सही तरह से खिल क्यों नहीं रहा है। इसके पीछे आपकी कुछ गलतियां भी जिम्मेदार हो सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अक्सर लोग बारहमासी पौधा लगाते समय कर बैठते हैं-

पौधे को सही जगह पर ना रखना

how to take care of perennial plant

कुछ लोग यह सोचते हैं कि बारहमासी पौधा किसी भी वातावरण में आसानी से ग्रो कर सकता है, इसलिए वे उसे कहीं पर भी रख सकते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। अगर आप अपने प्लांट की जरूरत को समझते हुए उसे सही जगह पर नहीं रखते हैं तो इससे आपका प्लांट अच्छी तरह से ग्रो नहीं करता है। हो सकता है कि किसी प्लांट को तेज धूप की जरूरत हो तो कुछ छाया में बढ़ते हों। इसलिए, आपको पहले अपने प्लांट को समझना चाहिए और फिर उसके अनुसार ही उन्हें अपने घर या गार्डन एरिया में जगह देनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: अपने घर में रखेंगी ये इंडोर प्लांट्स तो आपका दिमाग रहेगा 'हैप्पी और कूल'

पेस्ट पर ध्यान ना देना

पेस्ट या बीमारियां किसी भी पौधे को नुकसान पहुंचा सकती हैं, फिर चाहे वह बारहमासी पौधा ही क्यों ना हो। लेकिन अधिकतर लोग यह समझते नहीं हैं। उन्हें लगता है कि पौधा बारहमासी है, इसलिए वह आसानी से ग्रो कर सकता है। अगर आप भी इन चीजों को नजरअंदाज करते हैं तो इससे आपका बारहमासी पौधा मर भी सकता है। इसलिए, आप समय-समय पर अपने प्लांट को चेक करते रहें और अगर आपको ऐसा कोई भी लक्षण नजर आए तो उसका तुरंत उपचार करें।

सही तरह से मेंटेन ना करना

maintainence of perennial plants

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि बारहमासी पौधों को अमूमन कम रख-रखाव की जरूरत होती है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दें। अपने गार्डन के अन्य पौधों की तरह ही आप बारहमासी पौधों की भी उतनी ही केयर करें। विशेष रूप से, नियमित रूप से डेडहेडिंग, या मुरझाए हुए फूलों को हटाने आदि जैसे काम अवश्य करें।  

इसे भी पढ़ें: अपने घर को इन इंडोर प्लांट्स की मदद से बनाएं खूबसूरत, गर्मियों में भी खूब खिलेंगे

पौधों को एक-दूसरे के बेहद करीब लगाना

शायद आप इस ओर ध्यान ना दें, लेकिन बारहमासी पौधे लगाते समय की जाने वाली यह एक बेहद ही कॉमन मिसटेक है। दरअसल, जब हम पौधा लगाते हैं तो वह बहुत छोटा होता है और इसलिए हम अनजाने में पौधों को एक-दूसरे के बेहद करीब लगाते हैं। लेकिन बारहमासी पौधे साल दर साल ग्रोथ करते हैं। ऐसे में जब उनकी ग्रोथ काफी अधिक हो जाती है तो दूसरे पौधे के बेहद करीब होने से उनमें एयर सर्कुलेशन बहुत अच्छा नहीं हो पाता है। जिसके चलते इनकी ग्रोथ पर भी विपरीत असर पड़ता है। कई बार तो इसके कारण आपके प्लांट को रोग या बीमारी होने का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है।  

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।