herzindagi
what can I make with straw

ड्रिंक्स पीने के बाद स्ट्रॉ को फेंके नहीं, घर को डेकोरेट करने में इस तरह करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल में हम आपको स्ट्रॉ की मदद से घर के लिए डेकोरेटिव आइटम बनाने की टिप्स बताने वाले हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-06-17, 08:00 IST

स्ट्रॉ का इस्तेमाल लोग केवल लिक्विड या ड्रिंक्स पीने के लिए करते हैं और इसे कहीं सड़क पर या कूड़ेदान में ऐसे ही फेंक देते हैं। हालांकि, हम आपको बता दें, कि इसकी मदद से आप घर के लिए डेकोरेटिव आइटम भी बना सकते हैं। इसे बनाकर आप अपने घर को खूबसूरत तरीके से सजा भी सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में हम आपको होम डेकोर के कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने घर को अनोखे तरीके से सजा सकते हैं।

विंड चाइम बनाने में करें इस्तेमाल 

wind chime

आप इस्तेमाल किए हुए स्ट्रॉ को विंड चाइम की तरह बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक गोलाकर लकड़ी का टूकड़ा लें। इसके किनारों पर छेद करें। फिर, कलरफुल स्ट्रॉ को लेकर धागे की मदद से इसे लकड़ी के किनारों पर बांध दें। आपका विंड चाइम घर पर ही तैयार हो जाएगा। इसे घर की खुली जगह पर लगा सकते हैं। 

फ्लावर पॉट बनाकर सजाएं घर

अगर आप घर पर फ्लावर पॉट बनाना चाहते हैं, तो स्ट्रॉ की मदद से बड़े आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आपको रंग-बिरंगे स्ट्रॉ को लेकर एक ग्लास या जार में रख देना है। फिर, इस पाइप पर छोटे छोटे आर्टिफिशियल फ्लावर चिपका दें। इससे आपका एक फ्लावर पॉट तैयार हो जाएगा। इसे आप अपने लिविंग रूम के टेबल पर रख सकते हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत लगेगा। 

इसे भी पढ़ें- Flower Pot Decoration Tips: वेस्ट चीजों से सजाएं फ्लावर पॉट

स्ट्रॉ से बनाएं क्रिएटिव फ्रेम

frame decor

आप अपने कमरे की दीवारों पर लगाने के लिए स्ट्रॉ की मदद से क्रिएटिव आर्ट बना सकते हैं। इसके लिए आप एक कार्ड बोर्ड पर पेन से फूल बनाकर इस कलर कर दें। इसे बनाने के बाद स्ट्रॉ की मदद से चारों तरफ फ्रेम बना सकते हैं। इसके लिए कार्ड बोर्ड के चारों साइड 3 लेयर करके स्ट्रॉ को चिपका दें। फिर, आप चाहें तो इसे अलग रंग से पेंट भी कर सकते हैं। 

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- इन 4 वेस्ट मटेरियल से सजाएं अपना आशियाना

स्ट्रॉ से ऐसे सजाएं घर

straw decor items

घर को सजाने के लिए आप अगर स्ट्रॉ का यूज कर रहे हैं, तो इसके लिए कुछ क्रिएटिव आइटम भी बना सकते हैं। डिस्पोजल ग्लास और स्ट्रॉ की मदद से आप कुछ क्रिएटिल जैसे फ्लावर बास्केट, वॉल आर्ट, शो पीस आदि बना सकते हैं। इस तरह की शो पीस आपके रुम की खूबसूरती तो बढ़ाएगी ही साथ में आपकी क्रिएटिविटी की भी खूब तारीफ होंगी।

इसे भी पढ़ें- स्ट्रॉ से सिर्फ ड्रिंक्स ही क्यों पीना, जब इस तरह भी किया जा सकता है इस्तेमाल

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Freepik, Shutterstock, Amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।