herzindagi
how to decorate home with news paper

इन 4 वेस्ट मटेरियल से सजाएं अपना आशियाना

How to decorate Home: अगर आप अपने घर को सजाने के लिए पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं तो घर पर मौजूद इन 4 वेस्ट मटेरियल से सजाएं अपना आशियाना। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-04, 03:00 IST

Waste Decoration Reuse Idea: हम सभी अक्सर अपने घर को सजाने के लिए महंगे-महंगे डेकोरेशन आइटम खरीद कर लाते हैं। इन डेकोरेशन आइटम से अपने घर को नया लुक देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप बिना पैसे खर्च किए अपने घर को सुदंर और आकर्षण का केंद्र बना सकती हैं। इसे लेख में आज हम आपको घर में मौजूद वेस्ट मटेरियल से यूजफुल और डेकोरेटिव सामान बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते डेकोरेशन आइटम बनाने का आसान तरीका।

प्लास्टिक और कांच की बोतल से बनाएं ये सामान 

how to make decorative item with bottel

इसे भी पढ़ें-वॉल डेकोर के यह आईडियाज देंगे घर को एक न्यू व स्टाइलिश लुक

हम सभी के घर पर कांच और प्लास्टिक की बोतल आराम से मिल जाती है। कई बार अधिक मात्रा में बोतल के इकट्ठा हो जाने के कारण इन्हें बेंच या फेंक देते हैं। आपको बता दें कि आप इन बोतल का इस्तेमाल कर घर को सजा सकती हैं। बोतल की मदद से आप फ्लावर पॉट, डेकोरेटिव ऑर्गानाइडजर, आर्टिफिशियल फ्लावर, झालर इत्यादि बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कैंची, ग्लू, कलरफुल पेपर, स्टेप्लर पिन की जरूरत पड़ेगी। शोपीस डेकोरेशन पॉट बनाने के लिए आप बोतल के ऊपर के हिस्से को काटकर अलग कर दें। इसके बाद बोतल के ऊपर कलरफुल पेपर को चिपका दें। अब आप इसके ऊपर अपने हिसाब से सजा सकती हैं। (ऐसे बनाएं वॉल हैगिंग)

अखबार की मदद से सजाएं घर

how to decorate home with paper

दो दिन पुराने अखबार को अक्सर हम सभी इधर-उधर रख देते हैं या फिर स्लेप पर बिछाने के रूप में इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप इसका इस्तेमाल कर घर को सजा सकती हैं। पेपर की मदद से घर को सजाने के लिए झालर बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले पेपर को त्रिभुज आकार में फोल्ड कर लें। इसके बाद इसे त्रिभुजाकार में तीन से चार बार घुमाते हुए फोल्ड करें। अब कैंची की मदद से इसे गोल आकार में काटें। ध्यान रखें कि इसे काटते वक्त इसके आखिरी छोर को कागज से अलग न करें। काटने के बाद पेपर खोले। आप देखेंगे कि पेपर गोल झालर की तरह बनकर तैयार हो चुका है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें-टूटी हुई चूड़ियों से ऐसे बनाएं डेकोरेशन आइटम

टायर की मदद से सजाएं वॉल 

घर पर रखें टायर की मदद से आप कई सामान बना सकते हैं। पुराने टायर की मदद से आप वॉल डेकोरेशन आइटम, कॉफी टेबल इत्यादि बना सकती हैं। दीवारों को सजाने के लिए सबसे पहले आप टायर को धुलकर अच्छी तरह से सुखा लें। इसके बाद टायर को मनपसंद पेंट से कलर करें। पेंट करने के बाद इसे सुखने के लिए कुछ देर के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद रूई को डिफरेंट कलर के पेंट में भिगोने के बाद इससे टायर पर धब्बा बनाएं। इस तरह  से आप अपने घर को सजाने के लिए वॉल डेकोरेशन आइटम तैयार कर लेंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।