Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:01 AM IST

यारियां से लेकर छिछोरे तक, कॉलेज लाइफ पर बनी ये बॉलीवुड फिल्में हैं बेस्ट

कॉलेज के दिन सभी के लिए बहुत खास होते हैं। अगर आप कॉलेज लाइफ को बहुत मिस करती हैं, तो बॉलीवुड की इन फिल्मों को देख सकती हैं।   
Updated:- 2023-05-18, 09:51 IST
image

कॉलेज की क्लास में दोस्तों के साथ बातें करना, चाय की चुस्की लेने के लिए कॉलेज बंक कर देना, दोस्तों के साथ ग्रुप स्टडी करना....ये सभी बातें आपको कॉलेज के दिनों की याद जरूर करवा देती होंगी। अगर आप कॉलेज के दिनों को बहुत मिस करती हैं, तो हम आपको कॉलेज लाइफ पर बनी बेस्ट बॉलीवुड फिल्में बताएंगे जो आप फ्री टाइम में देख सकती हैं। 

स्टूडेंट ऑफ द इयर

आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन स्टारर फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। इस फिल्म की सफलता ने तीनों एक्टर्स को खास पहचान दिलाई थी। कॉलेज फेस्ट की तैयारी से लेकर दोस्ती तक, इस फिल्म में आपको कॉलेज लाइफ देखने को मिलेगी। आप यह मूवी देखकर कॉलेज के दिनों को जरूर याद करने लगेंगी। 

इसे जरूर पढ़ें- ये हैं बॉलीवुड की 10 ऑल टाइम बेस्ट फिल्में, जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए

जाने तू या जाने ना

bollywood movies based on college life

यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे अब्बास टायरवाला द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है। 54 वें फिल्मफेयर अवार्ड में इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड भी मिला था। इस फिल्म में चार दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। अगर आप कोई ऐसी फिल्म देखना चाहती हैं जिसे देखकर आपके कॉलेज की यादें ताजा हो जाएं तो यह फिल्म परफेक्ट रहेगी। इस फिल्म में  इमरान खान, जेनेलिया डिसूजा ने मुख्य किरदार को निभाया है।(विरोध प्रदर्शन के बाद भी इन फिल्मों ने की खूब कमाई)

छिछोरे

इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर ने मेन रोल प्ले किया है। इस फिल्म को 67वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला है। छिछोरे एक बॉलीवुड एक्शन रोमांस ड्रामा है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया हैं। फिल्म की कहानी में दोस्तों के बीच रिश्ते, प्यार और प्रतिस्पर्धा को दिखाया गया है। इन फिल्म को देखकर आप अपनी कॉलेज की यादों को जोड़ पाएंगी।

इसे भी पढ़ें- ये 11 फिल्में आपको करवाएंगी भारत दर्शन, लद्दाख से लेकर मुन्नार तक दिखेंगे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन

यारियां

इस फिल्म में हिमांश कोहली, रकुल प्रीत सिंह , निकोल फारिया मुख्य भूमिका में नजर आये हैं। जैसा कि यारियां के नाम से ही पता चलता है फिल्म की कहानी कुछ दोस्तों की जिंदगी पर और उनके बीच की दोस्ती पर आधारित है। सिक्किम की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले पांच स्टूडेंट्स के ऊपर बेस्ड यह फिल्म बहुत शानदार है। आप यह फिल्म अपने दोस्तों के साथ देख सकती हैं। 

तो ये थी कॉलेज लाइफ पर बेस्ड बॉलीवुड की बेस्ट फिल्में। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें।

 

 

image credit- youtube

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।