Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:40 PM IST

Jade Plant Care Tips in Monsoon: बारिश शुरू होने से पहले जेड प्लांट के साथ कर लें ये 3 काम, पौधा रहेगा हरा भरा

Jade Plant Care Tips in Monsoon: अगर आपको भी प्लांटिंग का बहुत शौक है और आप एक से एक पौधे लगाती रहती हैं, तो अब आप बारिश शुरू होने से पहले जेड प्लान की केयर कर इसे हराभरा रख सकती हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में। 
Updated:- 2026-06-20, 19:28 IST
image

हर भारतीय महिलाओं को अपना घर खूबसूरत बनाए रखना बहुत पसंद होता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए एक से एक खूबसूरत पौधे शामिल करती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। अगर आपने भी अपने घर पर जेड प्लांट लगा रखा है या आप बारिश से पहले जेड प्लांट लगाने का सोच रही हैं, तो इस पौधे को लगाने से पहले आज हम आपको इस खबर में कुछ ऐसे आसान टिप्स बताएंगे, जिन्हें इस्तेमाल कर आप जेड प्लांट को हरा भरा और खूबसूरत रख सकती हैं। आइए जानते हैं मानसून शुरू होने से पहले किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

जेड प्लान की ऐसे करें बरसात में केयर

हरे भरे पौधे घर की खूबसूरती को बरकरार रखने में बहुत मदद करते हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाएं इन्हें बालकनी, टेरेस या फिर घर के किसी कोने में खूबसूरती को बढ़ाने के लिए रखती हैं। ऐसे में अगर आप भी बरसात शुरू होने से पहले ही अपने घर में जेड प्लांट लगाने वाली हैं या घर में रखे जेड प्लांट को हरा भरा रखना चाहती हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान। 

1 - 2026-06-20T170515.415

मिट्टी की क्वालिटी देखें

अब आप सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें की मिट्टी ख़राब तो नहीं हैं, क्योंकि बरसात में मिट्टी ख़राब होने की वजह से जेड प्लांट खराब होने का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा ध्यान रहे की पौधे को ज्यादा देर तक बारिश के पानी में न रखें, इससे भी पौधे ख़राब होने का डर बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें- Summer Plant Care: गर्मियों में एक्‍स्‍ट्रा केयर मांगते हैं ये 5 पौधे, दादी मां से जान लें देखभाल का तरीका

पौधे को कमरे से बाहर निकालें

मानसून में कई बार जेड प्लांट मरने लगता है, लेकिन आप इसकी केयर कर सकती हैं, इसके लिए अगर आपने जेड प्लांट को घर के अंदर किसी रूम में रखा है, तो आप इसे बाहर निकालकर बालकनी शेड के निचे या खिड़की के पास रख सकती हैं। इससे पौधे को थोड़ी हवा और धुप मिलेगी।

गमले के छेद और पौधे की कटिंग पर दें ध्यान

यही नहीं की बार पौधे के गमले के नीचे बने पानी निकलने वाले छेद बंद हो जाते हैं, जिसकी वजह से भी पौधा ख़राब होने लगता है। ऐसे में आप गमले को जरूर चेक करें, नहीं तो बारिश का पानी भरा रहने की वजह से भी पौधे ख़राब होने के चांस बने रेहत हैं। ध्यान रहे बारिश में पौधे तेजी से बढ़ सकते हैं, ऐसे में इसकी कुछ दिनों में टहनियां कांटते रहे।   

Untitled-1 (6)

यह भी पढ़ें- Best Plants For Monsoon: मॉनसून में लगाएं ये 4 फूलों वाले पौधे, बालकनी दिखेगी हरी-भरी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।