अगर पढ़ने की हैं आप शौकीन तो इन 5 ऐप्स पर फ्री में पढ़ें किताबें

इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ऐप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप आसानी से कई किताबें फ्री में पढ़ सकती हैं।   
Updated:- 2022-12-27, 10:11 IST
image

किताबें पढ़ने के लोग शौकीन होते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें किताबें पढ़ना बहुत अच्छा लगता है तो अब आप घर पर ही कई तरह की किताबें और नॉवेल्स पढ़ सकती हैं। हम आज आपको कुछ ऐसे ऐप्स बताएंगे जिस पर आप किताबें फ्री में पढ़ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन सभी ऐप्स के बारे में। 

1)Aldiko

aldiko app

यह ऐप किताबें पढ़ने के लिए बिल्कुल फ्री है। आपको बता दें कि आईओएस और एंड्रॉयड दोनों पर यह उपलब्ध है। इसमें ऑडियोबुक का ऑप्शन भी आपको मिल जाएगा। अगर आपको कई भाषाएं आती हैं तो इस ऐप पर आप अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन और इतालवी में भी किताबें पढ़ सकती हैं।

इस ऐप में आप जो भी किताब पढ़ रही हैं उसके पेज को मार्क भी कर सकती हैं। इस ऐप में आपको एक अन्य सुविधा यह भी मिलती है कि आप ऑनलाइन कैटलॉग भी चेक कर सकती हैं। 

2)Kobo

आप कोबो ऐप की मदद से कई सारी नॉवेल्स पढ़ सकती हैं। इस ऐप में आपको एक बुकस्टोर भी मिल जाएगा। आप अपने अनुसार मोड चुनकर अपनी पसंद की किताब पढ़ सकती हैं।(इन फोटो एडिटर एप्‍स से तस्‍वीरों को दें नया लुक)

आपको बता दें कि इसमें बिल्ट इन डिक्शनरी का भी ऑप्शन आपको मिलता है ताकि आप किसी भी इंग्लिश के शब्द का आसानी से मतलब जान पाएं। आप किताब में लिखे हुए पैसेज को हाइलाइट भी इस ऐप में दिए गए विकल्प की मदद से कर सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें-इंग्लिश, जर्मन, अरेबिक या कुछ और, इन 5 ऐप्स के जरिए फ्री में सीख सकते हैं नई भाषा

3)Oodles

इस ऐप पर आपको कई किताबों के विकल्प मिलेंगे। आपको इस ऐप में ऑफलाइन पढ़ने की भी सुविधा मिलती है। इसके साथ-साथ आप इस ऐप में कई सारे प्रसिद्ध लेखकों की नॉवेल्स को भी पढ़ सकती हैं। इसमें आप फ्री में कोई भी किताब पढ़ सकती हैं या फिर डाउनलोड भी कर सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें-वेट लॉस के लिए ये 6 वर्कआउट ऐप्स हैं बेस्ट

4)Wattpad

इस ऐप में आपको कई सारी नॉवेल्स और अन्य किताबें मिल जाएंगी। इस ऐप में आप अगर किताबें पढ़ती हैं और आप जिस पेज पर किताब पढ़ना रोक देंगी यह ऐप अपने आप उस पेज को मार्क रखेगा और आपको दोबारा से पेज ढूंढने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।(महिलाएं इन एप्प को करेंगी डाउनलोड तो जिंदगी होगी आसान) 

यह ऐप आपको कई फीचर्स भी मिलेंगे जैसे आप अपने अनुसार मोड यानी नाइट और डे मोड को सेलेक्ट कर सकती हैं। इसके साथ-साथ आप अपनी फेवरेट किताबों को अलग से मार्क भी कर सकती हैं। 

इन सभी ऐप की मदद से आप आसाना से घर पर किताबें और नॉवेल्स पढ़ सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 

 

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।