Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    Ola या Uber को बुक करते समय आती है परेशानी तो ये ऐप्स आएंगे काम

    अगर आपको ओला या उबर से कैब बुकिंग करने में परेशानी आती है तो हम आपको बताएंगे कि आप कौन-कौन से ऐप्स की मदद से आसानी से कैब बुक कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि वो कौन से ऐप्स हैं।   
    author-profile
    Updated at - 2023-02-13,10:44 IST
    Next
    Article
    list of cab booking apps in hindi

    शहरों में ज्यादातर लोग ट्रांसपोर्ट के किसी अन्य साधन के बजाय कैब लेना पसंद करते हैं। कई लोग ओला या उबर से कैब बुकिंग करते हैं लेकिन इन ऐप्स में भी कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी इन ऐप्स पर ज्यादा किराया और कम दूरी के लिए कैब नहीं मिलने की समस्या होती है। आज हम आपको बताएंगे उन ऐप्स के बारे में जिनसे आप आसानी से कैब बुक कर सकती हैं। 

    1)Mega Cabs

    cab booking apps

    यह कैब बुकिंग ऐप साल 2001 में शुरू हुआ था और यह भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाली टैक्सी सेवाओं में से एक है। आपको बता दें कि यह कंपनी दिल्ली, कोलकाता, चंडीगढ़, बेंगलुरु और अन्य शहरों में अपनी सेवाएं प्रदान करती है। अगर आप इस ऐप की मदद से कैब बुकिंग करती हैं तो इसमें आपको कई सारी सुविधाएं मिलेंगी। 

    2)Savaari Car Rentals

    आपको बता दें कि इस ऐप की लोकल और आउटस्टेशन सेवाएं होती है। सवारी कार रेंटल अच्छे टैक्सी बुकिंग ऐप में से एक है। (इन महिलाओं के कैब और ऑटो चलाने से मिल रही है महिलाओं को सुरक्षा)इसमें सभी प्रमुख शहरों में 50 हजार से अधिक वाहनों के साथ काम किया जाता है।

    आपको बता दें कि इसमें आपको पहले से ही यह पता चल जाएगा कि आपकी लोकशन पर कौन-कौन सी कैब कम पैसों में उपलब्ध हैं। इसके अलावा भी इसमें कई सारे फीचर्स हैं जिसकी मदद से आप आसानी से कैब बुकिंग कर सकती हैं। 

    इसे भी पढ़ें- फोन में ये 5 ऐप्स रख सकती हैं आप, कई कामों में करेंगी मदद

    3)Carzonrent

    आपको बता दें कि साल 2000 में शुरू हुई कारज़ोनरेंट भारत की एक प्रमुख कैब बुकिंग सेवा है। फिलहाल इसकी बुकिंग आप नई दिल्ली, पुणे, बैंगलोर, मुंबई और कई सारे अन्य शहरों से कर सकती हैं। इस ऐप में आप कोई भी पिक-अप और ड्रॉप लोकेशन सेट करके कैब को बुक कर सकती हैं।

    दिलचस्प बात यह है कि इस ऐप ने 2015 में भारत सरकार के भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम के साथ सहयोग किया और फिर EasyCabs के नाम से सभी रेलवे ग्राहकों को कैब सेवाएं भी प्रदान करता है।

     इसे भी पढ़ें-महिलाएं इन एप्प को करेंगी डाउनलोड तो जिंदगी होगी आसान

    4)My Taxi India

    अगर आप आप शहर के भीतर यात्रा करने के लिए कैब नहीं ढूंढ रही हैं तो माय टैक्सी इंडिया की मदद से आप सस्ती कीमतों पर शहर के बाहर भी जा सकती हैं।(इन ऐप्स से सेफ रहेंगे आपके फोन में सभी डॉक्यूमेंट्स) इस प्लेटफॉर्म की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें किसी भी चीज के लिए कोई हिडन चार्ज नहीं है। साथ ही, ऐसे कई तरीके हैं जिनसे आप अपनी यात्रा के लिए भुगतान कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म द्वारा सेवा प्रदान करने वाले शहरों में दिल्ली, बैंगलोर, मुंबई, आगरा, चंडीगढ़ और अन्य शामिल हैं।

    इन ऐप्स की मदद से आप आसनी से कैब बुकिंग कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं साथ ही फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

    image credit- freepik 

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi