आपके पास है EWS Certificate तो इन कामों के लिए उठाएं फायदा

What is EWS Certificate: भारत सरकार समय-समय पर लोगों के लिए स्कीम लेकर आती है। ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट भी भारत सरकार की ऐसी ही स्किम में से एक है, जो जरूरतमंद लोगों की सहायता के मकसद से लाई गई है। अक्सर लोग ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट की मदद से स्कूल में एडमिशन लेते हैं, मगर यह भूल जाते हैं कि इसके और भी कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं आप कहां-कहां EWS Certificate को इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या है EWS Certificate? (What is EWS Certificate)
EWS की फुल फॉर्म है Economically Weaker Section। यह सर्टिफिकेट आर्थिक रूप में कमजोर लोगों के लिए होता है। हां, लेकिन हर कोई इस सर्टिफेकट को नहीं बनवा सकता है। जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं, वहीं इसका लाभ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः EWS Certificate बनवाने का आसान तरीका, फॉलो करें ये स्टेप्स

कॉलेज फीस और एडमिशन में मिलेगी मदद
ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट की मदद से आप कॉलेज फीस और एडमिशन में मदद पा सकते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय जैसी ढेर सारी यूनिवर्टी एडमिशन के वक्त ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट वाले लोगों के लिए अलग से सीट रखती हैं। साथ ही फिस भी ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट वाले लोगों को कम देनी पड़ती है।
नौकरी में मिलेगी मदद

ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट वाले लोगों को जॉब के दौरान भी मदद मिलती है। पुलिस से लेकर हर सरकारी नौकरी में ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट वाले लोगों के लिए अलग से कट ऑफ निकाली जाती है, जिसकी मदद से नौकरी पाने की संभावना बढ़ जाती है।
प्रूफ की तरह करें इस्तेमाल
इन सभी टिप्स के साथ-साथ आप ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट को प्रूफ की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बहुत बार हमने इनकम सर्टिफिकेट जैसे प्रूफ मांगे जाते हैं, जहां आप ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट दिखाकर भी काम चला सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः बिना किसी एड्रेस प्रूफ के ऐसे बदलें आधार कार्ड में अपना पता
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।