herzindagi
what is madhya pradesh chhatravriti yojana

मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति योजना में अप्लाई करने पर आपकी बेटी को मिलेगी स्कॉलरशिप, जानें पूरा प्रोसेस

मध्यप्रदेश राज्य सरकार के द्वारा हर साल आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य क्या है और आप कैसे इसमें अप्लाई कर सकती हैं? आइए जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-10-12, 13:18 IST

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति का उद्देश्य कमजोर और पिछड़े वर्ग के सभी बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान करना है। मध्य प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति को पूरे प्रदेश भर में शिक्षा के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भी शुरू किया है। चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं। 

मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति योजना में कौन अप्लाई कर सकता है? 

how to apply in madhya pradesh chhatravriti yojana

मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति योजना के लिए वह सभी छात्र और छात्राएं अप्लाई कर सकती हैं जिन्होंने मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं और सीबीसी या आईसीएसई बोर्ड से पढ़ाई पूरी करके 85% से अधिक अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण हुए हैं। इसके अलावा जिनके परिवार की वार्षिक आय आईएनआर 6,00,000 लाख से कम है वह भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही यह छात्रवृत्ति इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए जरूरी है तो उन छात्रों का जेईई मेंस परीक्षा 5,00,00 से कम रैंक के साथ उत्तीर्ण की होना चाहिए। इसके अलावा चिकित्सा क्षेत्र से संबंधित छात्र यदि छात्रवृत्ति यों का लाभ उठाना चाहते हैं तो उन्हें नीट की परीक्षा के माध्यम से मान्यता प्राप्त संस्थान में चिकित्सा कॉलेज में प्रवेश लेना होगा।

इसके अलावा लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्र छात्रवृत्ति का लाभ उठाना चाहते हैं तो उन्होंने कानूनी पढ़ाई से संबंधित सी एल ई डी की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है वहीं छात्रवृत्ति के लाभार्थी बनने के लिए एनएलयू में प्रवेश करना भी अनिवार्य होता है।

 इसे भी पढ़ेंः इन सरकारी स्कीम में निवेश करके आप भी उठा सकती हैं लाभ, जानें सारी डिटेल्स

मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति योजना में कैसे अप्लाई करें? 

सबसे पहले तो आपके पास ये सभी जरूरी डॉक्यूमेंट होने चाहिए। इनमें आधार कार्ड, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक, शैक्षिक प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आदि होना जरूरी है। सबसे पहले छात्रवृत्ति योजना पोर्टल मध्य प्रदेश पर पंजीकरण करें और फिर लिंक के खुलने के बाद आपके सामने एक वेब पेज खुलेगा जिसमें आपको केवाईसी के माध्यम से आपको अपना आधार सम्बंधित जानकारी देनी होगी। फिर Check & Verify पर क्लिक करें। 

यह विडियो भी देखें

इसके बाद फॉर्म में अपनी सारी जानकारी आपको भरनी होगी। इसके बाद कंफर्म पर क्लिक करना होगा। इससे आपको रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। फिर आपको वेबसाइट पर लॉगिन करके छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करना होगा। फिर आपको सारी जानकारियां भरनी होगी। इसके बाद आपको सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 

 इसे भी पढ़ें- भारत सरकार की टॉप 5 स्कॉलरशिप जो आपकी पढ़ाई में आएंगी काम

इस तरह से आप मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति योजना में अप्लाई कर पाएंगी और आपकी बेटी को हर वर्ष कोर्स के अनुसार सरकार स्कॉलरशिप प्रदान करेगी। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।