छाया में रखने के बाद भी सूख रहा है तुलसी का पौधा? जानें कारण

तुलसी के पौधों की जड़ें अन्य पौधों की तरह बहुत ज्यादा मजबूत नहीं होती। साथ ही तुलसी के पत्ते भी नाजुक होते हैं, इसलिए सही तरह से ख्याल न रखने पर ये झड़ने लग जाते हैं।
Updated:- 2026-05-13, 18:06 IST
basil plant drying out even after keeping it away from sun know reasons

गर्मियों में तुलसी के पौधे का सही से ध्यान न रखा जाए, तो यह तेजी से सूखने लग जाता है। यही कारण है कि लोग पौधे को बचाने के लिए इसे छाया में रख देते हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या छांव में रखने से यह अच्छे से ग्रो करेगा? अभी भी कई लोगों की यह शिकायत रहती है कि पौधा छाया में रखने के बाद भी सूख रहा है और लगातार इसके पत्ते झड़ रहे हैं, अगर आपके घर में लगे पौधे के साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके कारण बताएंगे, जिसे जानने के बाद आप पौधे का अच्छे से ख्याल रख पाएंगे।

धूप बिल्कुल नहीं लगने देना

ध्यान रखें कि तुलसी के पौधे को धूप जरूरी होती है। भले ही आप गर्मियों में पौधे को तेज धूप से बचा रहे हैं, लेकिन इसे 1 से 2 घंटे की धूप देना जरूरी है। आप सुबह-सुबह पौधे को कुछ देर के लिए धूप में रखती हैं और वापस किसी छाया वाली जगह पर रखेंगी, तो नुकसान नहीं होगा। अगर पौधा पूरे दिन सिर्फ छाया में रहेगा, तो उसकी ग्रोथ रुक सकती है और पत्तियां मुरझाने लग जाती हैं।

Tulsi plant care in summer

ज्यादा गर्म या उमस वाला मौसम

कुछ लोग पौधे को धूप से हटाकर किसी ऐसी जगह रख देते हैं, जहां पौधे को हवा भी नहीं मिल पाती। ऐसे में पौधा पूरे दिन न हवा और न धूप के किसी कमरे में पड़ा रहता है। ऐसा करना पौधे के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक होता है। आप पौधे को अगर छाया में रख रही हैं, तो किसी ऐसी जगह पर रखें कि हवा मिलती रहे। बंद कमरे में न रखें।

इसे भी पढ़ें- Hedge Plants for Garden: कौन से हेज प्लांट्स हैं आपके घर के लिए सबसे सही? बालकनी की बढ़ाएंगे शान

रात में भी इसे दीवार के नीचे रखना

पौधे को अगर आप  पूरे दिन छांव में रख रही हैं, तो शाम होते ही इसे वापस खुले आसमान के नीचे रख दें। ऐसा करने से पौधे को फ्रेशनेस मिलती है और यह अच्छे से ग्रो करता है। पौधे का अगर सही तरीके से ख्याल रखा जाएगा, तो यह कभी मुरझाएंगे नहीं। पौधे का ख्याल रखने का सही तरीका आपको पता होगा, तो यह सालों तक खराब नहीं होंगे। 

Why Tulsi plant dries in summer

पानी नहीं देना

पौधे को पूरे दिन छाया में रखने की वजह से कई लोग तुलसी के पौधे में पानी देना भी कम कर देते हैं। दिन में केवल एक ही बार पानी देते हैं और भूल जाते हैं। आप भी ऐसा कर रही हैं, तो ध्यान रखें गर्मी के मौसम में हवा भी गर्म रहती है। ऐसे में मिट्टी से पानी सूख जाता है, जिसके चलते पौधे को पानी की कमी हो सकती है। पौधे की मिट्टी को चेक करते रहें। अगर उंगली डालने पर मिट्टी हाथों में नहीं चिपक रही है, तो इसका अर्थ है कि पानी की कमी हो रही है।

इसे भी पढ़ें - DIY Old Basket: 10 मिनट में क‍िचन की पुरानी टोकरी से बनाएं स्टाइलिश गमला, खूबसूरत द‍िखेगा गार्डन

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।