Ladkiyon ke Naam inspired from Maa Chandraghanta: मां चंद्रघंटा के नामों पर रखें अपनी बेटी का नाम, जीवन भर लाडली पर बरसेगी कृपा

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में से एक चंद्रघंटा को अत्यंत शांत, सौम्य और ममता से भरा माना गया है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि मां चंद्रघंटा अपने भक्तों को सुख-समृद्धि और शांति का वरदान देती हैं। ऐसी मान्यता है कि जिस पर मां चंद्रघंटा की कृपा हो जाती है उसका जीवन तर जाता है। वहीं, अगर बिटिया का नाम मां चंद्रघंटा के दिव्य नामों से जुड़ा हो, तो जीवन भर उस पर कृपा बरस सकती है।
नवरात्रि में बिटिया ने जन्म लिया है तो समझिए आपके घर साक्षात देवी आई हैं। ऐसे में अगर आप अपनी नन्हीं परी के लिए नाम खोज रहे हैं, तो मां चंद्रघंटा से जुड़े नामों से बेहतरीन कुछ नहीं हो सकता है। क्योंकि, आपकी नन्हीं परी का नाम अनोखा और अर्थपूर्ण होना चाहिए। यही वजह है कि आज हम मां दुर्गा के स्वरूप चंद्रघंटा से जुड़े दिव्य नाम, मतलब और राशियों के बारे में यहां बताने जा रहे हैं।
मां चंद्रघंटा से प्रेरित लड़कियों के नाम (Ladkiyon ke Naam inspired from Maa Chandraghanta)

हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि नाम का प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव और भाग्य पर पड़ता है। इसलिए, माता-पिता अपनी संतान का नाम बहुत सोच-समझकर रखते हैं। अगर आप अपनी बेटी का नाम मां चंद्रघंटा से जुड़ा रखते हैं, तो उसमें भी मां की तरह साहस, धैर्य और करुणा की झलक देखने को मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: मां गंगा के नाम से सजोएं बेटी की जिंदगी, पावन-सरल और सुंदर हो सकता है आपकी लाडली का भाग्य
| लड़कियों के नाम | मतलब | राशि |
चंद्रा |
मां चंद्रघंटा अपने सिर पर चांद धारण करती हैं, जो उसकी सौम्यता का प्रतीक माना जाता है। | मिथुन राशि |
| चंद्रिका | जिस तरह चांद चमकता है, उसी तरह देवी चंद्रघंटा भी सौम्यता और शांति फैलाती हैं। | मिथुन राशि |
| शांता | शक्ति और शांति का प्रतीक यह नाम आपकी बच्ची पर जीवनभर मां चंद्रघंटा की कृपा रख सकता है। | कुंभ राशि |
| करुणा | मां चंद्रघंटा को कमजोर और सही की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। ऐसे में उनका यह भी एक नाम है। | मिथुन राशि |
| चंद्राणी | चंद्रमा की देवी और मां दुर्गा के रूप का यह नाम भी बिटिया को दिया जा सकता है। | मिथुन राशि |
मां चंद्रघंटा के ये नाम भी रहेंगे लाडली के लिए परफेक्ट
अगर आप अपनी बेटी का नाम मां चंद्रघंटा से प्रेरित रखते हैं, तो यह उसे जीवनभर माता रानी का आशीर्वाद दिलवा सकते हैं। यह नाम अनोखे ही नहीं, बल्कि अर्थपूर्ण और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर हैं। यहां लिस्ट में हमने नाम के साथ उसका मतलब और राशि भी बताई है।
| लड़कियों के नाम | मतलब | राशि |
| चंद्रप्रभा | चंद्रमा की रोशनी जैसी चमक इस नाम का अर्थ होता है। | मिथुन राशि |
| रोहिणी | चंद्रमा की प्रिय नक्षत्र और सुंदरता की देवी से जुड़ा यह नाम भी लाडली के लिए शुभ हो सकता है। | तुला राशि |
| सिद्धि | आध्यात्मिक शक्ति और सफलता का प्रतीक | कुंभ राशि |
| प्रतिभा | अलग-अलग प्रतिभाओं में निपुण | कन्या राशि |
| सौम्या | सौम्यता की प्रतीक | कुंभ राशि |
| गौरिका | माता पार्वती का नाम | कुंभ राशि |
मां दुर्गा के स्वरूप चंद्रघटा से जुड़े लड़कियों के यूनिक नाम
बेटियों को सृजन, करुणा और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। जब बेटी घर में जन्म लेती है तो लोग उसे मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती के आगमन की तरह देखते हैं। ऐसे में अपनी बेटी को मां दुर्गा के नाम देना शुभ और मंगलकारी हो सकता है।
| नाम | मतलब | राशि |
| अन्विता | शक्ति और वैभव | मेष राशि |
| अपराजिता | शक्ति और ताकत | मेष राशि |
| अरयाही | महानता और सम्मान का प्रतीक | मेष राशि |
| आद्या | अनोखा और नई शुरुआत | मेष राशि |
| अदरिजा | पहाड़ की बेटी यानी शक्ति का प्रतीक | मेष राशि |
| ईशानी | सब पर राज करने वाली | मेष राशि |
| इकाशा | शक्ति का प्रतीक और भगवान शिव का एक नाम | मेष राशि |
मां चंद्रघंटा से जुड़े लड़कियों के माडर्न नाम
आजकल अर्थपूर्ण के साथ-साथ माडर्न ट्विस्ट वाले नाम देने का ट्रेंड भी बढ़ गया है। ऐसे में अगर आप अपनी लाडली के लिए यूनिक और माडर्न के साथ धार्मिक अर्थ वाले नाम ढूंढ रहे हैं, तो यहां बताई लिस्ट आपके काम आ सकती है। इस लिस्ट में मां दुर्गा के स्वरूपों के नाम, उनका मतलब और राशियों का जिक्र किया गया है।
इसे भी पढ़ें: मां सरस्वती के इन दिव्य नामों पर रखें अपनी बेटी का नाम, अलौकिक ज्ञान से भरा हो सकता है लाडली का जीवन
| नाम | मतलब | राशि |
| इंद्राक्षी | इंद्र की तरह आंखें | मेष राशि |
| लावण्या | दया की देवी | मेष राशि |
| प्रमिला | प्यार की देवी | कन्या राशि |
| शिवानी | शांति की देवी | कुंभ राशि |
| तन्वी | सुंदरता की देवी | तुला राशि |
| नयनतारा | सुंदर आंखों वाली | वृश्चिक राशि |
| वामिका | वामन की पत्नी | वृषभ राशि |
| अनन्या | अद्वितीय | मेष राशि |
| शांभवी | शिव की पत्नी | कुंभ राशि |
| अपर्णा | पत्तियों के बिना | मेष राशि |
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Herzindagi.Com and Meta AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।