Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में होंगे ये 5 मंडप, जानें धार्मिक स्थलों में क्या है इनका स्थान

Mandir Mein Mandap Kyu Hota Hai: अयोध्या राम मंदिर के अनावरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। जैसे-जैसे 22 जनवरी पास आ रही है, वैसे-वैसे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देखने और रामलला के दर्शनों के लिए देश में उत्साह बढ़ता जा रहा है।
वहीं, राम मंदिर से जुड़ी भी कई रोचक बातें लगातार सामने आ रही हैं। ठीक ऐसे ही रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम मंदिर में 5 मंडपों का निर्माण हो रहा है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि क्यों मंदिर में बनाए जाते हैं मंडप।
राम मंदिर में हैं कौन से मंडप? (Which Mandapas Are There In Ram mandir)

राम मंदिर में 5 मंडपों का निर्माण हो रहा है। यह मंडप कुछ इस प्रकार से हैं: नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप व कीर्तन मंडप। सिर्फ राम मंदिर (मंदिर जाने के लाभ) ही नहीं बल्कि हर मंदिर में इन मंडपों का निर्माण होता है। बस अंतर होता है तो संख्या का।
यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर परिसर में इन चीजों को देखना आप भी न भूलें
यानी कि किसी मंदिर में सिर्फ एक मंडप बनाया जाता है तो वहीं, किसी मंदिर में एक से ज्यादा मंडपों का निर्माण किया जाता है। असल में ऐसा माना जाता है कि मंदिर में मंडप होना अवाश्यक है। बिना मंडप के मंदिर निर्माण पूर्ण नहीं होता है।
मंदिरों में मंडप होने का क्या है महत्व? (What Is The Significance Of Mandap In Temples)

मंदिर में मंडप (शादी के मंडप में चार खंभे ही क्यों होते हैं?) वो स्थान होता है जहां भक्तों द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधयां की जाती हैं। जैसे कि अगर नृत्य मंडप में भगवान के भजनों पर भक्तों द्वारा नृत्य किया जाता है, वहीं रंग मंडप में भगवान से जुड़ी पौराणिक कथाओं को नाटक के रूप में दर्शाया जाता है।
यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर की नींव में दबाई गई यह चीज, जिससे पता कर सकते हैं 100 साल पुराना इतिहास
इसके अलावा, सभा मंडप में मंदिर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं। प्रार्थना और कीर्तन मंडप में भक्तों द्वारा भगवान से प्रार्थना की जताई है और भगवान का अखंड कीर्तन कराया जाता है। कीर्तन मंडप हवन-यज्ञ, अनुष्ठान आदि के भी काम आता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर मंदिरों में क्यों होता है मंडप और क्या है इसका महत्व। साथ ही, अयोध्या राम मंदिर में कौन-कौन से मंडपों का हो रहा है निर्माण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shri ram janmbhoomi teerth kshetra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।