Cleaning Hacks: कहीं धोने के बाद पीले न पड़ जाए आपके White Sneakers, न करें ये 3 गलतियां

सफेद जूते पहनने का शौक सबको होता है, लेकिन पूरे दिन बस एक ही बात की चिंता रहती है कि कहीं ये गंदे न हो जाए। आप कितना भी संभालकर पहन लें, सफेद जूते कुछ दिनों में गंदे हो ही जाते हैं। ऐसी स्थिति में लोग जूतों को साफ करने के लिए और पहले जैसा चमकाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं, लेकिन उनकी यह गलती, जूतों को और भी ज्यादा खराब कर देती है। क्योंकि, इससे जूते पीले पड़ जाते हैं। सफेद जूते हो या कपड़े इन्हें धोने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए। अगर आप भी जानना चाहती हैं कि सफेद जूते पीले क्यों पड़ते हैं और इन्हें धोते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जूतों को साफ करने के जरूरी टिप्स विस्तार से बताएंगे।
सफेद जूते पीले क्यों पड़ जाते हैं?
अगर जूते बहुत ज्यादा पुराने हो गए हैं और आप इसे सही से धोने के बाद स्टोर नहीं करती हैं, तो भी यह पीले पड़ जाते हैं। इसके अलावा दूसरा सबसे बड़ा कारण जूतों को बहुत ज्यादा रगड़ना हो सकता है। अगर आप ब्रश से बहुत ज्यादा जूतों को रगड़ती है, तो इसकी चमक फीकी पड़ जाती है। इसके अलावा अगर जूते गंदे होने के बाद आप इसे ऐसे ही छोड़ देती हैं और साफ नहीं करती हैं, तो यह गंदगी की वजह से पीली पड़ने लगते हैं।

सफेद जूते धोते समय न करें ये गलती
- अगर आप चाहती हैं कि सफेद जूते गंदे न हों, तो आपको जूतों को सही से साफ करने पर ध्यान देना चाहिए।
- आप साबुन या डिटर्जेंट जो भी यूज कर रही हैं, तो वह बहुत ज्यादा हार्ड यूज न करें।
- यह जूतों की चमक खत्म कर देती है।
- इसके अलावा जूतों को धोने के बाद बहुत देर तक धूप में न सुखाएं।
- इससे जूतों की चमक उड़ जाती है।
- इससे सफेद रंग धीरे-धीरे पीला दिखने लगता है।
इसे भी पढ़ें- जूते पर लगे जिद्दी दाग आसानी से धुल सकते हैं वाशिंग मशीन में

- जूतों को साफ करने के लिए कई लोग बहुत ज्यादा ब्रश मारते हैं।
- अगर हर बार आप ऐसे ही करेंगे, तो इसकी चमक एक दिन चली ही जाएगी, जिससे यह पीले पड़ने लगेंगे।
- अगर जूतों को साफ करने के लिए तेज केमिकल का इस्तेमाल करती हैं, तो भी यह नुकसानदायक होता है।
- आप जूतों को कुछ देर पानी में डालकर छोडे़ंगी, तो इसकी गंदगी उतर ही जाएगी।
- इसके बाद आप हल्के हाथ से भी साफ करेंगी, तो जूते साफ हो जाएंगे।
- आपको बहुत ज्यादा ब्रश मारने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें- गंदे से गंदा व्हाइट स्नीकर हो जाएगा साफ, फॉलो करें ये टिप्स
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।