Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:53 AM IST

बेकार पड़े फोन को बनाएं घर का सिक्योरिटी कैमरा, कहीं से भी करें लाइव मॉनिटरिंग

जानें कैसे आप अपने पुराने स्मार्टफोन को घर के सिक्योरिटी कैमरे में बदल सकते हैं। सही ऐप, इंस्टॉलेशन और प्राइवेसी टिप्स के साथ अपने घर की लाइव मॉनिटरिंग करें।
Updated:- 2026-04-27, 11:56 IST
image

आजकल टेक्नोलॉजी इतनी तेजी से बदल रही है कि हम हर एक-दो साल में नया फोन बदल ही लेते हैं। हालांकि, हमारा पुराना फोन दराज के किसी कोने में पड़ा रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह पुराना फोन बेकार नहीं हैं बल्कि अभी भी बहुत काम का है? जी हां, आप उसे एक हाई-टेक होम सिक्योरिटी कैमरा बना सकते हैं और किसी भी कोने से अपने घर या बच्चों पर नजर रख सकते हैं। ऐसे में यह पता होना जरूरी है कि पुराने फोन का इस्तेमाल कैसे करें? आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पुराने फोन को कैमरा बनाने का सही तरीका क्या है? जानते हैं, इस लेख के माध्यम से...

पुराने फोन को कैमरा बनाने के लिए सही ऐप को चुनें

अपने पुराने स्मार्टफोन को सीसीटीवी कैमरे की तरह इस्तेमाल करने के लिए आपको एक सिक्योरिटी कैमरा ऐप की जरूरत होगी। गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर कई भरोसेमंद ऐप्स मौजूद हैं।

2 - 2026-04-27T113044.313

आपको यह ऐप अपने पुराने फोन और अपने करंट फोन दोनों में इंस्टॉल करना होगा। इन ऐप्स की खासियत यह है कि ये मोशन डिटेक्शन और टू-वे टॉक जैसे फीचर्स भी देते हैं। बस एक ही ईमेल आईडी से दोनों फोन में लॉग-इन करें और आपका सेटअप तैयार है।

फोन को सही जगह इंस्टॉल करने का तरीका

कैमरा सेटअप करने के बाद सबसे जरूरी कदम है उसे सही जगह पर लगाना। आपको ऐसी जगह चुननी चाहिए जहां से कमरे का बड़ा हिस्सा कवर हो सके।

इसे भी पढ़ें - चार्जिंग के समय बम की तरह दहकता है आपका मोबाइल? तुरंत बंद करें ये बैकग्राउंड ऐप्स, कभी नहीं होगा ओवरहीट

चूंकि वीडियो स्ट्रीमिंग में बैटरी जल्दी खत्म होती है, इसलिए फोन को ऐसी जगह रखें जहां चार्जिंग पॉइंट पास हो। फोन को लगातार चार्जर से जोड़कर रखें ताकि रिकॉर्डिंग बीच में न रुके। आप फोन को टिकाने के लिए एक सस्ते ट्राइपॉड या स्मार्टफोन स्टैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

1 - 2026-04-27T113047.639

इंटरनेट और प्राइवेसी का रखें खास ख्याल

लाइव मॉनिटरिंग चाहती हैं तो पुराने फोन का Wi-Fi कनेक्शन से जुड़े रहना जरूरी है। यदि आपके घर में ब्रॉडबैंड है, तो पुराने फोन को उससे कनेक्ट कर दें।

इसके अलावा, प्राइवेसी का भी ध्यान रखें। अपने कैमरा ऐप का पासवर्ड मजबूत रखें और समय-समय पर उसे बदलते रहें। 

इसे भी पढ़ें - क्या आपने अपना फोन रीसेट करके बेच दिया? आपका निजी डाटा अब भी हो सकता है रिकवर, जानें सही तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

FAQ
कैमरा सेटअप करते वक्त किस बात का ख्याल रखें?
सही जगह का चुनाव करना जरूरी है।
पुराने फोन को Wi-Fi से क्यों जोड़ें?
लाइव मॉनिटरिंग के लिए ऐसा करना जरूरी है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।