Home Decor Mistakes: महंगे घर को भी 'सस्ता' दिखा सकती हैं होम डेकोर की ये 5 आम गलतियां

Home Decor Mistakes To Avoid: हर कोई चाहता है कि उसका घर सुंदर दिखे। इसके लिए लोग अच्छे फर्नीचर, महंगे पर्दे, खूबसूरत से डेकोरेट‍िव शोपीस रखते हैं। हालांक‍ि, इन सबके बावजूद घर उतना सुंदर द‍िख नहीं पाता है। ऐसे में हम आपको उन गलत‍ियों के बारे में बता रहे हैं ज‍िनसे आपको बचना चाह‍िए।
Updated:- 2026-06-15, 11:40 IST
Home Decor Mistakes To Avoid

हम सभी अपने घरों काे सजाकर रखना चाहते हैं। इसके ल‍िए कई तरह के डेकोरेट‍िव पीस रखते हैं। कुछ लोग पेड़ पौधरे लगाते हैं, कुछ अच्‍छे कलर से घर को पेंट करवाते हैं और न जाने क्‍या-क्‍या तरीके अपनाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है क‍ि सब कुछ अच्‍छे से करने के बाद भी हमारा घर वैसा नहीं द‍िखता है जैसा हम चाहते हैं। आमतौर पर लोग घरों को सजाने का ही तरीका बताते हैं, लेक‍िन कुछ गलत‍ियां हम अंजाने में करते हैं ज‍िससे खूबसूरती उतनी आ नहीं पाती है।

ऐसे में हम आपको उन आम गलत‍ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमेशा लोग घरों को सजाने में करते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में-

home decor mistakes to avoid (1)

जरूरत से ज्यादा चीजें सजा लेना

कई लोग घर को सुंदर बनाने के एक्‍साइटमेंट में हर कोने में शोपीस, फोटो फ्रेम, आर्टिफ‍िश‍ियल फ्लावर्स या दूसरे डेकोरेट‍िव आइटम्‍स रख देते हैं। इससे घर ज्‍यादा भरा-भरा द‍िखने लगता है। आप जगहों को थोड़ा खाली भी छोड़ें। इससे घर में स्‍पेस भी बना रहेगा और खूबसूरती भी कायदे से नजर आएगी।

यह भी पढ़ें- स्मार्ट होम के लिए बेस्ट हैं ये ट्रेंडी Switch Board Designs, घर को देंगे एकदम लग्जरी लुक

गलत साइज का फर्नीचर

कमरे के ड‍िजाइन के हिसाब से फर्नीचर लेना बहुत जरूरी होता है। अगर छोटा कमरा हो और उसमें बहुत बड़ा सोफा या हैवी फर्नीचर रख दिए जाएंगे, तो जगह कम लगने लगेगी। वहीं बड़े कमरे में बहुत छोटा फर्नीचर भी अच्छा नहीं लगता है। इसलिए हमेशा कमरे के साइज देखकर ही फर्नीचर रखें।

यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्‍लास्‍ट‍िक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony द‍िखेगी खूबसूरत

लाइटिंग पर ध्यान न देना

लाइट‍िंग आपके घर का पूरा लुक बदल सकता है, लेकिन कई लोग केवल एक ट्यूबलाइट या एक बल्ब ही लगा लेते हैं। बहुत तेज या बहुत कम रोशनी दोनों ही घर के लुक को ब‍िगाड़ सकते हैं। इसल‍िए अलग-अलग जगहों पर लाइटिंग जरूर करें। इससे भी आपका घर सुंदर द‍िखेगा।

home decor mistakes to avoid (2)

बहुत ज्यादा कलर्स का इस्तेमाल करना

सही कलर्स घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा कलर्स का इस्तेमाल करने से भी घर सही नहीं लगता है। अगर एक ही कमरे में बहुत सारे कलर्स एक साथ द‍िखेंगे तो कमरा द‍िखने में भद्दा लग सकता है।

यह भी पढ़ें- Hostel Room Decor: गर्मियों में हॉस्टल लाइफ होगी आसान, इन आसान डेकोर टिप्स से कमरे को रखें कूल

सफाई को नजरअंदाज करना

चाहे घर को कितना भी सुंदर क्यों न बनवा लें, अगर वहां सफाई नहीं है तो उसका पूरा लुक खराब हो सकता है। धूल जमे फर्नीचर, गंदे पर्दे, बिखरी हुई चीजें और दाग वाले कुशन से घर भी गंदा लगता है। इसल‍िए घरों की सफाई करना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें- स‍िर्फ ₹10 के खर्च में Living Room को ऐसे करें डेकोरेट, कमरा द‍िखेगा लग्जरी

तो अगर आप भी चाहती हैं क‍ि आपका घर सबसे सुंदर द‍िखे तो डेकोरेट करते समय ऊपर बताई गई गलत‍ियों को करने से बचना चाह‍िए। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।