नौकरी छूटने पर 3 महीने तक मिलेगी 50% सैलरी, जानें क्या है योजना और कैसे करें आवेदन?

प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले कर्मचारियों को इस बात का हमेशा डर लगा रहता है कि कब क्या हो जाए, कुछ नहीं पता? अगर आपको भी यह चिंता सता रही है, तो बता दें कि केंद्र सरकार की एक ऐसी योजना है, जिसके तहत अगर आपकी नौकरी चली जाती है, तब भी 50 प्रतिशत सैलरी मिलेगी। इस योजना के बारे में बताते हुए सरकार ने बताया है कि इस योजना का विस्तार 1 जुलाई, 2026 से 30 जून 2027 तक कर दिया गया है। नीचे लेख में जानें स्कीम से जुड़ी जरूरी जानकारी।
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना क्या है?
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना ESI अधिनियम, 1948 की धारा 2 (9) के अंतर्गत आने वाली योजना है, जो कर्मचारियों की सुविधा के लिए लागू की गई थी। इस योजना को 1 जुलाई 2018 में 2 साल के लिए शुरू किया गया था। मगर बाद में इसकी अवधि बढ़ा दी गई। इसके तहत कर्मचारी को 90 दिनों तक राहत भुगतान दी जाती है। इसके लिए जब आप आवेदन करते हैं, 30 दिन के बाद सैलरी का 50% पैसा मिलता है। इस सुविधा का लाभ आप पूरे जीवन में एक बार ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं के लिए मुफ्त कानूनी सलाह, कैसे और कहां मिलेगी मदद? जानें
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना आवेदन के लिए शर्ते
वे आवेदक जो इसके लिए आवेदन करना चाहती हैं, उन्हें इसके द्वारा तय किए गए शर्तों को पूरा करना होगा। इसके अंतर्गत कर्मचारी की अगर नौकरी किसी कारणवश चली जाती है, तो वह व्यक्ति कम से कम 1 साल से नौकरी में होना चाहिए। इसके साथ ही ESIC में रजिस्टर्ड होना चाहिए। इसके अलावा कम से कम 78 दिनों तक कर्मचारी द्वारा पेमेंट जमा किया गया हो।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का लाभ उठाने के लिए आप पहले चेक करें कि आपके दस्तावेज पूरे हैं या नहीं। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
- आधार कार्ड की फोटोकॉपी
- बैंक पासबुक की कॉपी या कैंसिल्ड चेक
- पैन कार्ड
- कंपनी छोड़ने का प्रमाण पत्र
- नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के लिए कैसे करें आवेदन?
अगर आप इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरा करना होगा। नीचे पढ़ें प्रोसेस-

- आवेदन करने के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन www.esic.in पर जाए।
- होमपेज पर दिए गए Services विकल्प पर क्लिक करें और फिर Employees सेक्शन में जाकर IP Portal चुनें।
- अब Insured Person के रूप में लॉगिन करें या यदि नया खाता है तो Sign Up करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर आपको Atal Beemit Vyakti Kalyan Yojana का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद Claim Form (Form ABVKY) खुलकर सामने आ जाएगा।
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे नौकरी छोड़ने की तारीख, कारण और बैंक विवरण भरें।
- फॉर्म को ऑनलाइन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
- ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद आपको इसका प्रिंट अपने नजदीकी ESIC ब्रांच ऑफिस में जमा करें।
इसे भी पढ़ें- 5 लाख जमा करें और हर महीने पाएं अच्छा रिटर्न, पोस्ट ऑफिस की इस योजना के बारे में जानें
अगर आपकी नौकरी चली गई है, तो आप इस सुविधा के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।