Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:31 PM IST

महिलाओं के लिए मुफ्त कानूनी सलाह, कैसे और कहां मिलेगी मदद? जानें

जब किसी महिला को अपने अधिकारों का ज्ञान होता है, तो वह अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने का साहस करती हैं और कैसे कानूनी सहायता लेनी है? इसे लेकर दूसरों की भी मदद करती हैं।
Updated:- 2026-07-25, 19:01 IST
free legal help for women guide on how and where to get it

आज के समय में भले ही भारत में में महिलाओं की स्थिति समय के साथ बेहतर हुई है, लेकिन फिर भी ऐसी कई महिलाएं हैं, जिसे अपने कानूनी अधिकारों, सरकारी सुविधाओं और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों के बारे में नहीं पता। शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जागरूकता होने के बाद भी उन्हें नहीं पता कि घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ जैसे मुद्दों पर कैसे आवाज उठाई जाती है। कई महिलाओं को लगता है कि इसके बारे में जानने और सही कानूनों की जानकारी के लिए शायद उन्हें पैसे देने पड़ेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम गुरुग्राम की एडवोकेट डॉ. अंजू रावत नेगी से जानेंगे कि महिलाएं फ्री में कानूनी सलाह कहां से ले सकती हैं?

महिलाएं कहां से ले सकती हैं मुफ्त कानूनी सलाह?

भारत में कई सरकारी और अर्ध-सरकारी संस्थाएं ऐसी हैं, जो महिलाओं को बिना किसी फीस के कानूनी सलाह की सुविधा देती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण महिलाओं को सही जानकारी देना और उन्हें उनके अधिकारों से परिचित कराना है। साथ ही, अगर उनके साथ कुछ गलत हुआ है, तो कैसे अपने लिए आवाज उठाना है? इसके बारे में भी बताता है। 

free legal aid for women Indi

1- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (District Legal Services Authority - DLSA)

यह एक ऐसी कानूनी संस्था है, जो समाज के गरीब और कमजोर लोगों के लिए काम करती है। यह लोगों को फ्री में कानूनी सलाह भी देती है और वकील दिलाने में भी मदद करती है, ताकि वह अपनी मदद कर सकें। यहां आप परिवार, संपत्ति, घरेलू हिंसा, भरण-पोषण और अन्य मामलों में कानूनी सलाह लेने आ सकती हैं।

DLSA में सलाह लेने कब जाएं?

एडवोकेट डॉ. अंजू रावत बताती हैं कि अगर आपके साथ कोई बड़ी घटना घटी है और जब कानूनी अधिकारों के बारे में आपको जानकारी चाहिए हो, तब आपको यहां जाना चाहिए।
इसके अलावा जब आर्थिक स्थिति ठीक न हो और आपके पास निजी वकील रखने के भी पैसे न हो।

इसे भी पढ़ें- क्‍या आप भी साइबर क्राइम का शिकार हुई हैं? सबसे पहले उठाएं ये कानूनी कदम

womens legal rights India

2- NALSA से संपर्क करें

नालसा (राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) कानूनी मदद और फ्री सलाह देने के लिए होता है। अगर आप पुलिस के पास भी शिकायत दर्ज करवा चुकी हैं, लेकिन आपको कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही, तो आप इनसे मदद ले सकती हैं। इसके लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। जिन महिलाओं को थाने से भी मदद नहीं मिल रही, वह 15100 नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा लोगों को अगर किसी भी मामले में कानूनी सलाह चाहिए, तो भी वह इस नंबर पर संपर्क करके सलाह मांग सकते हैं।

NALSA free legal services

NALSA से संपर्क कब करें?

घरेलू हिंसा, संपत्ति विवाद, मजदूरी, वृद्धावस्था पेंशचेक बाउंस, बाल अधिकार, महिला उत्पीड़न या अनुसूचित जाति जैसे किसी भी मुद्दों पर कानूनी सलाह या मदद के लिए संपर्क कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- बदलते दौर की नई पसंद, लिव-इन से ज्यादा Single Living चुन रही हैं लड़कियां

महिलाएं इस बात को समझें कि निःशुल्क कानूनी सलाह हरप्महिला का अधिकार है। सही समय पर सही कानूनी जानकारी मिलने से आप अपनी मदद कर सकती हैं। इसके लिए आपको किसी और के आगे झुकने की जरूरत नहीं पड़ती। इसलिए प्रत्येक महिला को इन संस्थाओं की जानकारी रखनी चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी चिंका के उनसे सलाह लेनी चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific, dr.  anju rawat

FAQ
NALSA की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
nalsa.gov.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन Free Legal Services के लिए फॉर्म भरा जा सकता है।
मुफ्त कानूनी सहायता में क्या-क्या मिलता है?
निःशुल्क सरकारी वकील, केस में क्या-क्या होगा, किन बातों का ध्यान रखना होगा, कितना समय लग सकता है, कोर्ट फीस, ड्राफ्टिंग, अदालती कागजात केस दर्ज करने से लेकर फैसला आने तक की कानूनी सलाह और मार्गदर्शन दिया जाता है।
राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन नंबर क्या है?
181 डायल करके किसी भी समय आपातकालीन या कानूनी सहायता ली जा सकती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।