Bansuri Ke Jyotish Upay: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बांसुरी रखना शुभ माना जाता है। घर में उचित स्थान और दिशा में बांसुरि रखने से जीवन में सकारात्मकता आती है। ठीक ऐसे ही ज्योतिष शास्त्र में भी बांसुरी से जुड़े कुछ अचूक उपाय करने की बात कही गई है। इसी कड़ी में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
वैवाहिक जीवन को सुखी और प्रेम से भरपूर बनाने के लिए दंपत्ति अपने बेड के सिरहाने लाल कपड़े से मंगलवार के दिन बांसुरी बांधे।
घर के मंदिर में बांसुरी रखें और रोजाना शाम को घंटी बजाने के स्टाइल में बांसुरी हिलाएं। इससे नकारात्मकता दूर होगी और सकारात्मकता आएगी।
यह भी पढ़ें:Hanuman Ji Mystery: हनुमान जी के पैर के नीचे किसका स्थान है?
दो बांसुरी लेकर क्रॉस के निशान के रूप में पीले कपड़े में बांधे और घर के मुख्य द्वार (मुख्य द्वार पर हल्दी का पानी छिड़कने के लाभ) पर लगाएं। इससे आने वाली विपदाएं नष्ट हो जाएंगी।
बांसुरी में बूरा या चीनी लेकर अच्छे से भर दें और निर्जन स्थान पर ले जाकर मिट्टी में दबा दें। इससे शनि साढ़े साती और ढैय्या में राहत मिलेगी।
बांसुरी पर रोजाना हल्दी का तिलक लगाकर फिर अपनी नित्य पूजा आरंभ करें। इससे आध्यात्म की ओर मन और भी ज्यादा अग्रसर होता है।
बांसुरी को पीले कपड़े में बांधकर बीमर व्यक्ति के तकिये के नीचे रख दें। इससे बीमारी का असर धीरे-धीरे खत्म होगा और शरीर पुनः स्वास्थ्य हो जाएगा।
यह विडियो भी देखें
बांसुरी को घर की रसोई के दरवाजे पर बांधे या घर की पूर्व दिशा की ओर बांधे। ऐसा करने से ग्रह शांत होते हैं और अनुकूल प्रभाव दर्शाते हैं।
यह भी पढ़ें:Cow Urine Significance: क्या है गौमूत्र का पूजा में महत्व? जानें लाभ और उपाय
बांसुरी की पूजा कर उसे व्यापार के स्थान पर रखने से व्यापार की बाधाएं दूर होती हैं, व्यापार फलने-फूलने लगता है और धन लाभ (धन लाभ के उपाय) के योग बनते हैं।
धन में वृद्धि और आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए बांसुरी को सामने रखकर मां लक्ष्मी के स्तोत्र का पाठ करें और फिर बांसुरी तिजोरी में रख दें।
तो ये थे बांसुरी से जुड़े कुछ अचूक ज्योतिष उपाय। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।