Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:12 AM IST

जनवरी के महीने में कुछ राशियों को रहना होगा सतर्क, जानें ज्योतिष के कुछ उपाय

आइए ज्योतिषाचार्य डॉक्‍टर आरती दहिया जी से जानें किन राशियों को जनवरी के महीने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकते है और क्या उपाय अपना सकते हैं। 
Updated:- 2021-12-30, 11:57 IST
image

हर किसी के मन में आने वाले महीने के लिए कई तरह की सवाल होते हैं जैसे आने वाला समय करियर के हिसाब से कैसा रहेगा, इस महीने में किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, कौन सी राशि के लिए यह समय अच्छा है और कौन सी राशियों के लिए नहीं। इस तरह के न जाने कितने सवाल सभी के मन में होते हैं और जिन राशियों के लिए आने वाले समय में कुछ परेशानियां हो सकती हैं उन्हें कुछ ज्योतिषीय उपायों से कम किया जा सकता है। 

इसी प्रकार जनवरी के महीने में भी कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है जिससे उन्हें कोई समस्या न हो। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉक्‍टर आरती दहिया जी से जानें कौन सी वो राशियां हैं जिन्हें जनवरी के महीने में ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है और उन राशियों के समस्याओं से बचने के उपाय क्या हैं। 

मेष राशि 

aries zodiac astro remedy

जनवरी माह के शुरुआत में मंगल का केतु के साथ अष्टम भाव में युति होने से परिवार में वाद- विवाद एवं मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होंगी। आपकी आय में कमी आएगी। इस महीने आपका क्रोध बढ़ेगा और माह के दूसरे पक्ष में स्थिति में सुधार आएगा।

उपाय-  कानों में सोने की बाली या गले में सोने की चेन पहनें। बाहर निकलते समय अपने पास लाल रुमाल या टाई पहनें। अपनी पर्स में चांदी का छल्ला रखें। किसी से मुफ्त में सामान या उपहार लेने से परहेज करें।  

इसे भी पढ़ें:आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा जनवरी 2022, ज्योतिषाचार्य से जानें

वृषभ राशि

इस महीने वृषभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। जनवरी के महीने में आपको कार्य में विघ्न का सामना करना पड़ेगा। खर्च भी अधिक होगा जिससे मानसिक चिंता बढ़ेगी। 12 जनवरी से शुक्र के प्रभाव के कारण आय के साधन बनेंगे। 

उपाय-रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें। सुख समृद्धि के लिए आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं। जेब या पर्स में लाल रुमाल रखें। गायत्री मंत्र का जाप दिन भर में किसी भी समय 108 बार जरूर  करें।

मिथुन राशि 

आपको जनवरी के महीने में पेट संबंधी  परेशानियां रहेंगी। इस महीने में आपको कफ की भी समस्या हो सकती है। इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।  पारिवारिक उलझन बढ़ेगी एवं व्यवसाय में थोड़ी समस्या रहेगी। शनि की ढैय्या के कारण कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय- समस्याओं से उबरने के लिए पक्षियों को सतनाजा खिलाएं। माता पार्वती या सरस्वती की पूजा करें। नियम पूर्वक शुक्रवार का व्रत करें। नियमित रूप से दुर्गा स्त्रोत का पाठ करें।

इसे भी पढ़ें:पौष अमावस्या 2022: तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व जानें

astro remedies for january month

कर्क राशि 

जनवरी के महीने में आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां रहेंगी। व्यर्थ का वाद- विवाद एवं मानसिक तनाव रहेगा। आय के साधन में समस्या आएगी जिससे मन दुखी रहेगा। आपके शत्रु हानि पहुंचाने की कोशिश  करेंगे।

उपाय- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। मुख्य रूप से रविवार के दिन गाय को गुड़ खिलाएं। ताम्बे के बर्तन से पानी पिएं। 

तुला राशि 

शनि की ढैय्या के कारण तुला राशि के जातकों को साल की शुरुआत में थोड़ी मानसिक अशांति रहेगी। इस महीने आय से अधिक खर्च होगा। क्रोध में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। हालांकि कठिन परिश्रम से आय के साधन बनते जाएंगे। 

उपाय- भगवान शिव पर जल के साथ मदार यानी कि आक के फूल चढ़ाएं। 

 


वृश्चिक राशि 

जनवरी के महीने में वृश्चिक राशि वाले जातकों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। केतु के संचार एवं राशि स्वामी मंगल के दूसरे भाव में होने से घरेलू एवं आर्थिक परेशानियां बढ़ेंगी। पूरे महीने आपको व्यर्थ की भाग -दौड़ रहेगी। परिवार में मन मुटाव बढ़ेगा। इन सबकी वजह से मन अशांत  एवं असंतुष्ट रहेगा।

उपाय-  प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार के दिन सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। बुधवार के दिन  भगवान गणेश जी की पूजा करें। उन्हें 2 बेसन के लड्डू चढ़ाएं।

धनु राशि 

saggitarious zodiac sign

साल की शरुआत में खर्च की अधिकता रहेगी। आपको धन लाभ होगा लेकिन अधिक खर्च की वजह से मानसिक तनाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य संबधी परेशानियां  भी रहेंगी। इस राशि के लोगों को भाई बंधुओं से मनमुटाव रहेगा।

उपाय - बरगद के पेड़ में कच्चा दूध और जल चढ़ाएं। पक्षियों को सतनाजा खिलाएं। भूरे या काले रंग के कुत्ते को खाना खिलाएं।

इस प्रकार जिन राशियों के लिए आने वाले जनवरी के महीने में कुछ समस्याएं आ सकती हैं उन्हें यहां बताए ज्योतिष के कुछ ख़ास उपाय आजमाने की सलाह दी जाती है। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:  freepik and pixabay 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।