Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:54 AM IST

Astro Tips: नवंबर के महीने में इन राशियों को रहना होगा सर्तक, जानें ज्योतिष से उपाय

किन राशियों के लिए नवंबर का महीना अच्छा नहीं है और वो इसके लिए क्या उपाय कर सकते हैं, यह सब कुछ एस्ट्रोलॉजर और वास्तु स्पेशलिस्ट डॉ आरती दहिया जी से जानें।
Updated:- 2021-11-01, 09:58 IST
image

नवंबर महीना शुरू होने वाला है, शुरुआती हफ्ते में 4 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। दिवाली के 6 दिन बाद छठ का त्योहार मनाया जाएगा। त्योहार के बीच यह महीना लोगों के लिए कैसा होगा, यह जानने की इच्छा सभी को रहती हैं। ज्योतिष के अनुसार, अगर आप कुछ नया कार्य शुरू करने वाले हैं तो यह जरूर जानने की कोशिश करें कि आपका आने वाला वक्त कैसा होगा।

वहीं नवंबर में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पड़ेगा। नवंबर 2021 माह बुध, गुरु और सूर्य राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह तीनों ग्रह बुद्धिमत्ता, भाग्य और सफलता देने वाले हैं। इन ग्रहों का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ फल प्रदान करेगा, लेकिन कुछ राशि के जातकों के लिए यह उतना शुभ नहीं होगा। तो चलिए जानते हैं कि नवंबर किन राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं है और इसके लिए वो क्या उपाय कर सकते हैं।

वृष राशि

astro tips for november

नवंबर का महीना वृष राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं है। कुछ मामलों में आपको थोड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। आर्थिक दृष्टि से भी आपको थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं।

उपाय- इस राशि के जातक कुत्तों को भोजन खिलाएं। इस महीने हर रोज आप किसी गरीब को दान करें, इससे आपको लाभ होगा। इसके अलावा भगवान शिव की आराधना करना लाभकारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें: रात में नाखून काटना शुभ या अशुभ? क्या कहता है शास्त्र ?

मिथुन राशि

आमदनी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अचानक कोई खर्च आने से मन खिन्न हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में भी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। पेट से सम्बंधित कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। खान-पान को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है।

उपाय- रोज पक्षियों को खाना डाले। गणपति जी की पूजा करें।  

सिंह राशि

 expert tips for zodiac sign

स्वास्थ्य को लेकर यह महीना थोड़ी चिंताएं देने वाला रहेगा। छठे भाव में शनि और बृहस्पति के होने से स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं आती जाती रहेंगी। ज्यादा चिंता की कोई बात नहीं है।  

उपाय- सूर्य को रोज जल दें। आपको सूर्याष्टक का पाठ करना चाहिए। इससे आपका स्वास्थ्य उत्तम होगा। समस्याओं से निजात मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: Vastu Expert Tips: धन को खोने, अटकने और चोरी होने से इस तरह बचाएं

 

वृश्चिक राशि

बेवजह के खर्च से मन खिन्न होगा। आय के स्रोतों में कमी हो सकती है करियर में उतार चढ़ाव देखने  को मिलेगा। 16 नवंबर के बाद समय सही रहेगा। व्यापार में लाभ होगा।

उपाय- हनुमान जी को 2 मीठे पान हर मंगलवार खिलाएं । गौशाला जाएँ, गायों की सेवा करें। सब उत्तम रहेगा।

ज्योतिष के ये सभी उपाय आजमाकर आप अपने आने वाले दिनों को व्यतीत कर सकते हैं। इससे आप नवंबर में आने वाली परेशानियों का सामना सकारात्मक तरीके से कर पाएंगे।

 

अगर आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर बताएं और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।