Gita Jayanti 2023: घर में है श्रीमद्भागवत गीता तो जरूर करें इन नियमों का पालन, वरना दुखों से घिर जाएगा

Bhagavad Gita: श्रीमद्भगवत गीता हिन्दू धर्म के पवित्र ग्रंथों में से एक है। शास्त्रों के अनुसार गीता का पाठ करने, उसे घर में रखने और नियमित गीता की पुस्तक की पूजा करने से घर में सुख-संपन्नता भरी रहती है।
अर्जुन को गीता उपदेश देते समय स्वयं श्री कृष्ण ने कहा है कि जो भी व्यक्ति गीता के 18 अध्याय और 700 श्लोकों का अध्ययन करेगा यानी कि रोजाना गीता का पाठ पढ़ेगा उसके जीवन की समस्याओं का अंत करने खुद श्री कृष्ण आएंगे।
हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि गीता में आत्मा, परमात्मा, भक्ति, कर्म, जीवन आदि का मर्म विस्तार से समझाया गया है। ऐसे में किसी भी मनुष्य के द्वारा गीता का नियमित पाठ श्रवण या पाठन उसे संसार का समस्त सुख और इश्वर का सानिध्य प्राप्त करा सकता है।
वहीं, हमारे एक्सपर्ट ने हमें इस बारे में भी जानकारी दी कि भगवत गीता का पाठ करते समय कुछ नियमों का पालन करना भी आवश्यक माना गया है। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि बिना नियम पालन के पढ़ा गया गीता का पाठ पूर्ण फल नहीं देता है।
- भगवत गीता का पाठ (भगवत गीता पाठ के लाभ) सुबह के समय ही करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: आखिर क्यों अपने ही बेटे के हाथों मारे गए थे अर्जुन
- हमेशा स्नान के बाद ही भगवत गीता का पाठ करना चाहिए।
- भगवत गीता पाठ के दौरान किसी एनी कार्य में ध्यान नहीं लगाना चाहिए।
- शुद्ध मुंह से ही भगवत गीता के श्लोकों को पढ़ना चाहिए।
- भगवत गीता के पाठ पर एक बार बैठ जाएं तो बार-बार उठना नहीं चाहिए।
- भगवत गीता को या तो मंदिर में या किसी स्वच्छ स्थान पर ही रखना चाहिए।
- भगवत गीता का पाठ भी किसी साफ-सुथरे स्थान पर बैठकर ही करना चाहिए।
- भगवत गीता का पाठ जमीन पर नहीं बल्कि आसन (आसन से जुड़े नियम) पर बैठकर ही करना चाहिए।
- भगवत गीता का पाठ शुरू करने से पहले श्री कृष्ण का ध्यान अवश्य करना चाहिए।
- भगवत गीता का पाठ पूर्ण करने के बाद भगवात गीता और श्री कृष्ण की आरती जरूर करनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: इन पांच पेड़-पौधों को कलावा बांधने से पलट सकती है किस्मत
- भगवत गीता का पाठ पूर्ण करने के बाद एक पुष्प या माला भी श्री कृष्ण को अर्पित करनी चाहिए।
- संपूर्ण 18 अध्याय के बाद घर में एकल छोटा सा हवन अवश्य करना चाहिए।
तो ये थे गीता का पाठ करते समय ध्यान रखे जाने वाले नियम। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Shutterstock, Pinterest, Pexels
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।