Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:50 PM IST

जसलीन मथारू और अनूप जलोटा फिर से हैं चर्चा में, पूरी ख़बर पढ़े

बिग बॉस के कटेंस्टेंट रह चुके अनूप जलोटा और जसलीन मथारू का टिक टॉक विडियो हो रहा है वायरल 
Updated:- 2020-01-06, 16:19 IST
image

अगर आप रिएलिटी शो बिग बॉस को देखना पसंद करती है तो फिर बिग बॉस सीजन 12 के सभी कंटेस्टेंट्स लगभग याद ही होंगे। इस सीजन में किसी प्रेमी जोड़ी की सबसे अधिक चर्चे थे वो जोड़ी अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की थी। सीजन 12 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स अनूप जलोटा और जसलीन मथारू पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्ख़ियों में है। जी हैं, एक समय दोनों कुछ अनबन के चलते अगल हो गए थे, लेकिन अब फिर दोनों को एक साथ देख गए है। हाल में ही दोनों ने टिक टॉक वीडियो बनाया है जिसे जसलीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया हो और वो विडियो काफी वायरल हो रही है।   

इसे भी पढ़ें: Exclusive: एक्ट्रेस बिदिता बाग के बलात्कार विरोधी अभियान पर खास बात-चीत

anup Jalota jasleen matharu tik tok viral video inside

दोनों बॉस बॉस सीजन 12 के बाद कुछ कॉन्ट्रोवर्सी के बाद एक-दूसरे से अलग हो गए थे, लेकिन अब फिर से साथ आ गए हैं। हाल में ही दोनों को किसी प्रोजेक्ट में एक साथ देखा गया है। टिक टॉक वीडियो में अनूप जलोटा, जसलीन को तमंचा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस विडियो के सामने आने के बाद काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

 

 

इस टिक टॉक वीडियो में वर्ष 1971 में आई फिल्म के एक गाने पर इन दोनों को मस्ती करते देखा जा सकता है। आपको बता दे कि 1971 आई इस फिल में एक बेहद ही फेमस गाना है 'आप यहां किस लिए आएं..' उसी गाने पर ये दोनों विडियो बनाते हुए दिखे। विडियो बनाते समय इस दोनों को आप गेट हुए भी सुन सकते हैं। वही इस टॉक वीडियो में अनूप जलोटा एक बंदूक भी लिए हुए हैं, जिसे वो जसलीन की तरफ प्वाइंट करते दिख रहे हैं। 

anup Jalota jasleen matharu tik tok viral video inside

इस वीडियो को जसलीन मथारू ने अपने सोशल एकाउंट पर शेयर किया है। इसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। जसलीन हमेशा पाने सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है और वो लगातार फोटो और विडियो डालती रहती है। उनके इंस्टाग्राम एकाउंट को देखकर अंदाजा लगा सकते है की जसलीन कितना एक्टिव रहती है। जसलीन हमेशा फिटनेस की विडियो भी सोशल मीडिया पर डालती रहती है। आपको बता दे की इस समय दोनों अपने फिल्म को लेकर तैयारी कर रहे हैं। इन दोनों की आने वाली फिल्म का नाम है-''वो मेरी स्टूडेंट है'।

 

 

 

View this post on Instagram

Aap yaha aaye kis liye?? 🤭🤭 @jalotaanup 😋 #tiktok @indiatiktok

A post shared by Jasleen Matharu (@jasleenmatharu) onJan 2, 2020 at 5:04am PST

 

 

इसे भी पढ़ें: टीवी की ये 5 एक्ट्रेस बॉलीवुड में मचा रही हैं धमाल

बता दें कि बिग बॉस सीजन 12 में जसलीन मथारू और अनूप जलोटा दोनों बतौर कपल इस शो पर आए थे। इस शो पर दोनों की जोड़ी काफी चर्चा में रही थी। हालांकि शो खत्म होने के बाद इन दोनों ने साफ कर दिया कि उनका रिश्ता सिर्फ गुरु शिष्य का है। उसके बाद दोनों कभी दिखे नहीं और आज इस टिक टॉक वीडियो से फिर से चर्चा में आ गए है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।