Sun Sep 27, 2026 | Updated 08:08 PM IST

अंगिका और मगही लोकगीतों के बिना अधूरे हैं बिहार की शादी और छठ जैसे पावन पर्व, जानें इनकी खासियत

बिहार में शादी-ब्याह, मुंडन और छठ पर्व के खास मौके पर अंगिका और मगही लोकगीत गाने की परंपरा है। आज के इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जाते हैं।
Updated:- 2026-09-27, 19:11 IST
Regional folk music Bihar culture

आज के समय में हमारे पारंपरिक लोकगीत बहुत कम जगहों पर सुनने को मिलते हैं। हालांकि, आज के समय में किसी भी खास मौके पर आधुनिक गाने ही बजाए जाते हैं, लेकिन कुछ शहर और राज्य ऐसे हैं जहां आज भी पुराने और पारंपरिक गीतों की धुनें सुनाई देती हैं, खासकर बिहार में। यहां शादी-ब्याह, मुंडन, कर्णछेदन और छठ पर्व जैसे अवसरों पर महिलाएं आज भी पारंपरिक लोकगीत गाती हैं। आज के इस लेख में हम आपको अंगिका और मगही लोकगीत के बारे में बताने जा रहे हैं।

अंगिका और मगही लोकगीत क्या है?

अंगिका और मगही लोकगीत बिहार के उन पारंपरिक और क्षेत्रीय संगीत रूपों को कहा जाता है जो अंगिका और मगही बोलियों में गाए जाते हैं। ये गीत वहां के जनजीवन, संस्कृति, रीति-रिवाजों और लोक-आस्था का सुंदर उदाहरण हैं।

angika aur maghi geet kya hain

Image Credit-ai

अंगिका लोकगीत कहां गाए जाते हैं?

अंगिका लोकगीत मुख्य रूप से बिहार के 'अंग' क्षेत्र जैसे जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर और खगड़िया में गाए जाते हैं। इसकी खास बात यह है अंगिका भाषा में एक खास मिठास और कोमलता है। यहां के लोकगीतों में प्रकृति प्रेम, मां गंगा की महत्ता, कृषि जीवन और दैनिक संघर्षों की झलक मिलती है। ये मुख्य रूप से विवाह के गीत (सोहर, विवाह गीत), वर्षा ऋतु के गीत (लगनी), और पर्व-त्योहारों से गीत जुड़े हैं।

इसे भी पढ़ें- 'बाजरे दा सिट्टा, वे असां तल्ली ते मरोड़या...' इस पंजाबी लोकगीत के पीछे छिपा है प्यार और तकरार का मतलब

मगही लोकगीत कहां गाए जाते हैं?

मगही लोकगीत 'मगध' क्षेत्र जैसे गया, नालंदा, पटना, जहानाबाद और जमुई के कुछ हिस्सों में प्रचलित हैं। इसकी खासियत मगही भाषा अपने ओज, ठेठपन और मिठास के लिए जानी जाती है। इसके लोकगीतों में वीर रस के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों की गर्माहट और सामाजिक उल्लास साफ झलकता है। इसमें प्रमुख कारमा गीत, फगुआ (होली के गीत), चैती, सोहर और देवी-देवताओं की स्तुति वाले गीत शामिल हैं।

छठ पर्व पर गए जाते हैं ये गीत

बिहार का लोक पर्व 'छठ' जमुई में भी उतनी ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है और इस दौरान यहां के लोकगीतों की गूंज हर तरफ सुनाई देती है।

bihar lokgeet

Image Credit-ai

"कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जायं" जैसे पारंपरिक छठ गीत जब घाटों पर गूंजते हैं। ये गीत सूर्य भगवान और छठी मईया की महिमा का बखान करते हैं और व्रत की कठिन साधना को आसान बनाते हैं। इसके अलावा होली, तीज और जिउतिया जैसे अन्य पर्वों पर भी यहां पारंपरिक गीत गाने की गहरी परंपरा है।

इसे भी पढ़ें- क्या वाकई ताना मारता है 'ससुराल गेंदा फूल'? छत्तीसगढ़ी ददरिया लोकगीत से जुड़ा है यह दिलचस्प किस्सा

निष्कर्ष

ये गीत पीढ़ियों जैसे दादी-नानी से माताओं और फिर बेटियों को हस्तांतरित होते आए हैं। इन्हें आम तौर पर किसी लिखित लिपि की जरूरत नहीं पड़ी। इन्हें ज्यादातर महिलाएं ढोलक, मंजीरा या थाली की थाप पर सामूहिक रूप से गाती हैं। जन्म से लेकर खेती-किसानी तक और त्योहारों के साथ-साथ हर खास मौके के लिए अंगिका और मगही में अलग लोकगीत मौजूद हैं।

इस लेख में लिखी गई जानकारी कुछ बिहार सरकार कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के वेबसाइट द्वारा प्राप्त की गई है। साथ ही कुछ जानकारी बिहार में रहने वाले स्थायी निवासी द्वारा ली गई है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit-ai

Content source : बिहार सरकार का कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के वेबसाइट द्वारा प्राप्त की गई है। 

FAQ
शादी के समय महिलाओं द्वारा लोकगीत गाने का क्या महत्व होता है?
ये गीत मांगलिक अवसरों पर शुभता लाने, दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने और उत्सव का माहौल बनाने के लिए गाए जाते हैं।
शादी के विभिन्न रस्मों के लिए क्या अलग-अलग अंगिका और मगही गीत होते हैं?
जी हां, मटकोर, हल्दी, तिलकाग्नि, द्वारपूजा और विदाई जैसी हर रस्म के लिए अलग-अलग पारंपरिक गीत तय होते हैं।
अंगिका लोकगीतों की सबसे बड़ी खासियत क्या है?
 अंगिका गीत अपनी मीठी बोली, सरल शब्दों और ग्रामीण जीवन के सहज भावों के सुंदर चित्रण के लिए जाने जाते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।