कॉफ़ी को पीने के अलावा भी करें इन मजेदार कामों में इस्तेमाल

सुबह-सुबह कॉफ़ी की याद न आए, ऐसा तो हो नहीं सकता है। सर्दियों के मौसम में तो कुछ आधिक ही कॉफ़ी पीने का मन करता है सुबह-सुबह। लेकिन, क्या आपने कॉफ़ी पीने के अलावा कॉफ़ी को अन्य कामों को मजेदार और आसान बनाने के लिए किया है। जी हां, कॉफ़ी को पीने के अलावा भी घर के कई कामों को आसान बनाने के लिए उपयोग में किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपके साथ कुछ ऐसी जानकारी शेयर करने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप कई कामों को आसान बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती है। तो बिना देर किये हुए चलिए जानते हैं कि कॉफ़ी को कैसे अन्य कामों के लिए यूज कर सकते हैं।
बर्तन साफ करने में करें उपयोग

जी हां, आप बर्तन को चमकाने के लिए कॉफ़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर किसी बर्तन से दाग नहीं हट रहा, तो आप उस बर्तन में कॉफ़ी पाउडर को डालकर साफ कर सकती हैं। इससे बर्तन के दाग आसानी से हट जाएंगे। इसके अलावा अगर बर्तन से किसी चीज की महक नहीं जा रही है, तो उस महक को दूर भगाने के लिए भी आप कॉफ़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: इंडियन फूड से जुड़े इन इंटरस्टिंग फैक्ट्स के बारे में जानती हैं आप?
कॉफ़ी मास्क

कॉफ़ी मास्क आपकी त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। कॉफ़ी मास्क डेड और डल सेल्स को हटाकर त्वचा को निखारता भी है। अगर आप सप्ताह में दो से तीन बार कॉफ़ी माक्स का इस्तेमाल करती हैं, तो यक़ीनन आपको त्वचा में किसी और फेस मास्क को लगाने की ज़रूरत नहीं होगी। इसके लिए आपको कॉफ़ी पाउडर, दालचीनी, शहद और पिसा हुआ ओट्स का पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाना होता है।
कीड़े-मकोड़े को दूर भगाएं

कॉफ़ी की महक से कई बार कीड़े-मकोड़े दूर भाग जाते हैं। जी हां, अगर घर में या घर के बाहर कुछ अधिक ही चीटियां या कीड़े-मकोड़े हैं, तो उस जगह पर पानी में कॉफ़ी को मिक्स करके छिड़काव कर दीजिये। इससे चीटियां या कीड़े-मकोड़े तुरंत ही वहां से भाग जायेंगे। घर में मौजूद छिपकली को भी भगाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: त्वचा और बालों की नेचुरल ब्यूटी के लिए घर पर कॉफी से बनाऐं ये 5 ब्यूटी प्रोडक्ट्स
खाद में करें इस्तेमाल

कॉफ़ी को आप खाद के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जी हां, इसके लिए आप किसी भी खाद में कुछ मात्रा में कॉफ़ी पाउडर को मिला दीजिये और पौधे के जड़ में इसे रख दीजिये। इसके इस्तेमाल से पौधा अधिक तेजी से ग्रोथ भी करता है और फल और सब्जी की पैदवार भी अच्छी होती हैं। ध्यान रहे, इसके इस्तेमाल करने के बाद पौधे में पानी भी पर्याप्त मात्रा में डालें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.cancer.org,post.healthline.co)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।