Thermocol DIY: कूड़े में मत फेंकिए थर्माकोल के टुकड़े, घर पर ही बनाएं ये 5 कमाल की चीजें; हर कोना दिखेगा आलीशान

Thermocol DIY: फ्रिज, प्लास्टिक कूलर हो या फिर कांच की सामान, इन सभी को पैक करने के लिए थर्माकोल का इस्तेमाल किया जाता है। इससे सामान सुरक्षित रहता है। अब ऐसे में जब हम बाजार से कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान, जैसे टीवी, फ्रिज या ओवन खरीदते हैं, तो उसके साथ ढेर सारा थर्माकोल फ्री में आता है। सामान निकालने के बाद हम इस सफेद थर्माकोल को बेकार कचरा समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन थर्माकोल की मदद से घर की सजावट के लिए बेहद खूबसूरत और आलीशान चीजें बना सकती हैं। अगर आपके घर पर थर्माकोल के छोटे-छोटे टुकड़े पड़े हैं, तो इन्हें कचरे में डालने के बजाय नीचे लेख में जानें कैसे बनाएं इससे डेकोरेशन आइटम्स?
3D वॉल डेकोर और नेम प्लेट करें तैयार
अगर आप अपने घर की वॉल को डेकोरेट या फिर नेम प्लेट बनाने चाहती हैं, थर्माकोल कमाल दिखा सकता है। इसके लिए सबसे पहले थर्माकोल की शीट पर अपना नाम या कोई कोट लिखें। फिर इसे आराम से काट करें। अब इन्हें एक्रिलिक कलर से पेंट करें और कुछ देर सूखने के लिए रख दें। अब इसे अपनी दीवार पर लगाएं। इसके अलावा, आप तितलियों या फूलों के छोटे-छोटे 3D आकार काटकर उन्हें ड्राइंग रूम की दीवार पर सजा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Water Gallon Reuse Ideas: पानी के गैलन को फेंकने के बजाय ऐसे तैयार करें ऑर्गेनाइजर, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
आर्टिफीशियल फोटो फ्रेम बनाने में आएगा काम

बाजार में मिलने वाले फोटो फ्रेम को खरीदने के बजाय थर्माकोल से फोटो फ्रेम बनाएं। इसके लिए थर्माकोल की पट्टियों को आयताकार काटकर फ्रेम का आकार दें। फिर उन पर चमकती हुई लेस को ग्लू की मदद से चिपकाएं। थर्माकोल से बने फ्रेम बहुत हल्के होते हैं। ऐसे में इन्हें आप डबल-साइड टेप की मदद से भी दीवार पर आसानी से चिपका सकती हैं।
मिनी गार्डन के लिए थर्माकोल से तैयार करें प्लांटर
अगर आपके पास थर्माकोल का बड़ा बॉक्स है, तो इसे फेंकने के बजाय बगीचे में यूज करें। इसके लिए सबसे पहले नीचे छोटे होल कर प्लांटर की तरह यूज करें। थर्माकोल तापमान को कंट्रोल करता है। आप इसे बाहर से पत्थर के टेक्सचर वाला पेंट करके अपने बालकनी गार्डन में रख सकते हैं, जिससे यह बेहद आलीशान दिखेगा।
होम थिएटर के लिए साउंड प्रूफिंग पैनल बनाने में आएगा काम
अगर आप अपने कमरे को पीसफुल वाला बनाना चाहतीं हैं या फिर होम थिएटर वाला फील लेना चाहती हैं, तो थर्माकोल की शीट पर सुंदर कपड़े लपेटकर उन्हें दीवारों पर पैनल की तरह लगाएं। यह डेकोरेशन का काम भी करेगा और बाहर के शोर को भी कम करेगा।
बच्चों के लिए एजुकेशनल मॉडल और खिलौने बनाने में करें इस्तेमाल

स्कूल प्रोजेक्ट्स के लिए थर्माकोल कमाल की चीज है। इससे आप सुंदर महल, ग्लोब, या सोलर सिस्टम के मॉडल बना सकती हैं। घर की सजावट के लिए आप छोटे-छोटे विंड चाइम या सजावटी झूमर भी तैयार कर सकती हैं, जो छत से लटकने पर बहुत प्यारे लगते हैं।
इसे भी पढ़ें- Plastic Bottle Flower Pot: प्लास्टिक बोतल से बनाएं Multi Layer फ्लावर पॉट, इंडोर गार्डन में लगाएंगे चार चांद
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।