Astro Beliefs: घर में फिटकरी के पानी से करें ये छोटे-छोटे काम, होगा लाभ

Fitkari Ke Pani Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में फिटकरी को बहुत लाभकारी माना गया है। फिटकरी से जुड़े उपायों को करना बहुत प्रभावकारी बताया गया है।
हालांकि सिर्फ फिटकरी ही नहीं बल्कि इसका पानी भी बहुत सी परेशानियों से छुटकारा दिलाने में कारगर है। फिटकरी का पानी बहुत शुभ माना जाता है।
ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आइये जानते हैं फिटकरी के पानी से जुड़े कुछ उपायों के बारे में विस्तार से।
- एक तांबे का बर्तन लें और उसमें फिटकरी का एक टुकड़ा डाल लें। फिर उस पानी को घर के मुख्य द्वार पर छिड़कें। ऐसा करने से धन दोष दूर होता है।
- इसके अलावा, अगर फिटकरी के पानी को नौकरी के स्थान पर या व्यापार स्थल पर गुप्त रूप से छिड़का जाए तो इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
यह भी पढ़ें: जानिए आखिर क्यों भगवान श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है बांसुरी
- साथ ही, फिटकरी के पानी से रोजाना नहाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और तंगी से छुटकारा मिल जाता है। अटका हुआ धन (धन प्राप्ति के उपाय) लौट आता है।
- फिटकरी के पानी में पान के पत्ते भिगोएं और फिर पानी के पत्तों से उस पानी का छिड़काव मंदिर के आसपास करें। इससे भगवान की कृपा मिलती है।
- रोजाना शाम के समय फिटकरी का पानी घर में छिड़कने से नकारात्मकता दूर होती है और ग्रहों का क्रोध भी शांत होता है। घर में शांति स्थापित होती है।
- सुखी वैवाहिक जीवन (सुखी वैवाहिक जीवन के उपाय) के लिए पीपल के पत्ते पर सिन्दूर लगाकर सीधे हाथ की पहली उंगली से फिटकरी का जल छिड़कें। फिर उस पत्ते को बेडरूम में रखें।
- रोजाना तुलसी को फिटकरी का पानी चढ़ाने से मां लक्ष्मी का वास घर में स्थापित होता है और घर में मौजूद कैसी भी बुरी शक्ति नष्ट हो जाती है।
यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: बच्चे के होने पर क्यों बजाए जाते हैं बर्तन? जानें कारण
- किसी काले रंग के बर्तन में फिटकरी का पानी भरकर रात के समय बिस्तर के नीचे रखें और अगले दिन पीपल की जड़ में डाल दें। इससे बुरे सपने नहीं आएंगे।
- घर के सभी सदस्य फिटकरी के पानी से एक साथ अपने हाथ धोएं और फिर उस पानी को बाहर की तरफ नाली में बहा दें। इससे पारिवारिक कलह दूर होगी।
तो ये हैं फिटकरी के पानी के उपाय जिन्हें आजमाने से कई परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।