चावड़ी बाजार पुरानी दिल्ली की पहली होल सेल मार्केट थी। यह मार्केट 1840 में स्थापित हुई थी। यहां आपको घर का ज्यादातर सामान मिल जाएगा। इस मार्केट में लोगों की भीड़ देखने लायक होती है। चावड़ी बाजार चांदनी चौक, खारी बावली और नई सड़क के पास है। क्या आप जानना चाहती हैं इस मार्केट में क्या-क्या मिलता है तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
किताबों की करें खरीदारी
क्या बुक्स आपकी बेस्ट फ्रेंड हैं? ऐसे में आप ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक केवल किताबे ही खोजती रहती हैं? दिल्ली में बुक्स की जमकर ब्रिकीहोती है।खासतौर पर दिल्ली की कुछ मार्केट किताबों के लिए ही जानी जाती हैं। इनमें से एक है चावड़ी बाजार।
इस मार्केट में आपको नॉवल से लेकर फिजिक्स और केमिस्ट्री तक की किताबे मिल जाएंगी। बुक्स के दाम भी बेहद कम होते हैं। इस मार्केट की खास बात यह है कि यहां आपको सेंकड हैंड बुक्स भी मिल जाएंगी, तो अगली बार जब भी आपको पढ़ाई से संबंधित कोई भी सामान खरीदना हो तो इस मार्केट को एक्सप्लोर करें।
मिलते हैं मसाले
भारत के मासले दुनियाभर में मशहूर हैं। इसलिए देश की राजधानी में मसालों की दशकों पुरानी मार्केट मौजूद हैं।बिना मसालों के खाने में स्वाद नहीं आता है। इसलिए किचन में कुछ मसाले तो जरूर चाहिए होते हैं।
आजकल खाने की चीजों में मिलावट की शिकायत सबसे ज्यादा सुनने को मिलती है। कोई भी चीज शुद्ध नहीं रही। मसाले भी मिलावट करके बेचे जा रहे हैं। अगर आप शुद्ध मसाले खरीदना चाहती हैं तो आपको चावड़ी बाजार जाना चाहिए। यहां आपको पाव से लेकर किलो के भाव में मसाले मिल जाएंगे। इस मार्केट में हर तरह के मसाले मिलते हैं। (खारी बावली मार्केट कहां है)
इसे भी पढ़ें:दिल्ली के ओल्ड सदर बाजार में हैं ये 6 शानदार शॉपिंग एरिया, लॉकडाउन के बाद आप भी जाएं
प्लास्टिक का सामान
फ्रिज में रखी बोतल से लेकर कटोरी तक आजकल हर चीज प्लास्टिक से बनने लगी है। हालांकि, प्लास्टिक अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए। अन्यथा प्लास्टिक पीली पड़ने लगती है और जल्दी खराब हो जाती है। अगर आप अपने घर के लिए सही दाम में प्लास्टिक का सामान खरीदना चाहती हैं तो चावड़ी बाजार जाएं। इस मार्केट में आपको प्लास्टिक के चम्मच से लेकर प्लेट तक सब कुछ मिलेगा। यहां बिकने वाला सामान सालों-साल चलता है। इसलिए दिल्लीवासी चावड़ी बाजार से घर के लिए खरीदारी करना पसंद करते हैं। (दिल्ली की 5 फर्नीचर मार्केट)
इसे भी पढ़ें:फर्नीचर की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये 5 मार्केट्स
तांबा और पीतल से बना सामान खरीदें
तांबे और पीतल के बर्तन खरीदने के लिए चावड़ी बाजार का चक्कर लगाएं। इस मार्केट में तांबा और पीतल से बना सारा सामान मिलता है। अगर आप घर को सजाने के लिए सुंदर-सुंदर होम डेकोर की तलाश में हैं तो आपको यह मार्केट जरूर अच्छी लगेगी।
कार्ड छपवाएं
शादी का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में जमकर कार्ड छापे जाएंगे। चावड़ी बाजार में कार्ड छापे जाते हैं। यहां आपको इसकी एक नहीं कई दुकान मिल जाएंगी। साथ ही यहां दाम भी कम होते हैं।
खाएं स्वादिष्ट खाना
अब जब आप शॉपिंग करके थक जाएंगी तो भूख लगना भी लाजमी है। ऐसे में आप यहां की फेमस दौलत की चाट का आनंद ले सकती हैं। इसके अलावा पास में ही चांदनी चौक पड़ता है तो वहां की पराठे वाली गली जरूर जाएं। इसके अलावा आपको छोले-कुलचे, कचौड़ी और समोसे के स्टॉल दिख जाएंगे।
कैसे पहुंचें?
आपको यहां जाने के लिए चावड़ी बाजार यानी ब्लू लाइन की मेट्रो लेनी पड़ेगी। बाजार के लिए आपको मेट्रो से उतरकर कुछ दूर चलना होगा। आपको मार्केट तक के लिए रिक्शा भी मिल जाएगा लेकिन जाम के कारण आप रास्ते में फंस सकते हैं। इसलिए पैदल ही जाएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों