आलिया भट्ट से जाह्नवी कपूर तक, जानें Bollywood Divas की बेस्ट फ्रेंड्स के बारे में

बॉलीवुड में जहां अक्सर एक्ट्रेसेस की कैट फाइट के बारे में सुनने को मिलता है वहीं कई फ्रेंडशिप्स ऐसी भी हैं जो वक्त के साथ-साथ और मजबूत होती गई हैं। हम बात कर रहे हैं उन बॉलीवुड डीवाज की जो बचपन से ही अपने फ्रेंड्स के साथ हैं और फेमस होने के बाद भी उनकी दोस्ती में कोई बदलाव नहीं आया है।
आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की बेस्ट फ्रेंड्स के बारे में जो सालों से अपनी दोस्ती निभा रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर किसी वीकएंड ट्रिप तक ये लोग साथ स्पॉट किए जाते हैं और इन बेस्ट फ्रेंड्स के साथ हमारी बॉलीवुड डीवाज वापस से अपने बचपन और जवानी के दिनों को जीने लगती हैं।
1. आलिया भट्ट - आकांशा रंजन कपूर
आलिया भट्ट को अक्सर उनकी बेस्ट फ्रेंड आकांशा के साथ देखा जाता है। आकांशा को अधिकतर लोग आलिया की बेस्ट फ्रेंड के नाम से ही जानते हैं, लेकिन आपको बता दें कि वो एक सक्सेसफुल मॉडल और सोशल मीडिया पर्सनालियटी भी हैं। कुछ दिनों पहले आकांशा चर्चा में आई थीं क्योंकि क्रिकेटर के एल राहुल से उनके अफेयर की चर्चा ज़ोरों पर थी।
इसे जरूर पढ़ें- प्रियंका से करीना तक, जब Stalkers ने मुश्किल कर दिया था इन 10 हिरोइनों का जीना
2. जाह्नवी कपूर - तनीषा संतोषी
जाह्नवी कपूर की बेस्ट फ्रेंड हैं तनीषा संतोषी। अगर आप सरनेम से समझ गए हैं तो आप सही हैं। तनीषा असल में राजकुमार संतोषी की बेटी हैं और जाह्नवी के साथ बचपन से ही उनका लगाव रहा है। जाह्नवी ने कुछ समय पहले तनीषा के बचपन की तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं।
3. सारा अली खान - इशिका श्रॉफ - वेदिका पिंटो
सारा अली खान ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुत ही क्यूट तस्वीरें पोस्ट की थीं।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि वेदिका पिंटो कुछ समय पहले ही 'Liggi' नामक म्यूजिक वीडियो में दिखी थीं और उन्हें तब से ही काफी लोग फॉलो कर चुके हैं। इशिका श्रॉफ भी सोशल मीडिया सेलेब से कम नहीं हैं। उनके 25 हज़ार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं और वो इंस्टाग्राम पर लगातार एक्टिव रहती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से लीजिए एथनिक ड्रेसेस की इंस्पिरेशन
4. दीपिका पादुकोण - दिव्या नारायण- स्नेहा रामचंद्र
दीपिका पादुकोण भी अपनी बेस्ट फ्रेंड्स को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिव्या नारायण के साथ बचपन की तस्वीर भी शेयर कर चुकी हैं जिसमें वो दोनों लगभग एक जैसे ही दिख रहे हैं।
दीपिका की दूसरी बेस्ट फ्रेंड स्नेहा रामचंद्र भी दीपिका के साथ काफी क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं। कुछ समय पहले तीनों दोस्तों ने एक वर्चुअल लाइव सेशन भी किया था।
View this post on Instagram
ये तीनों सहेलियां बचपन से ही साथ हैं और पूरी उर्म साथ रहने का इरादा कर चुकी हैं।
5. अनन्या-शनाया-सुहाना
अब जब बॉलीवुड डीवाज की बेस्ट फ्रेंड्स की बात हो रही है तो फिर इस तिकड़ी को कैसे भूला जा सकता है। अनन्या-शनाया और सुहाना खान तीनों ही बचपन से साथ हैं और हर मौके पर एक दूसरे को सपोर्ट करती हैं।
अनन्या और सुहाना दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इन तीनों की कई तस्वीरें आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगी।
6. करीना- अमृता- मलाइका- करिश्मा
यहां बात तीन नहीं बल्कि चार ऐसी सहेलियों की हो रही है जो बॉलीवुड की सबसे चर्चित सहेलियों में से एक हैं। किसी की शादी हो, दिवाली का फंक्शन हो या नॉर्मल वीकएंड ये चारों अक्सर एक साथ टाइम बिताते देखे जाते हैं।
करीना और अमृता 'गोलमाल रिटर्न्स' के समय से ही साथ हैं और दोनों की बहने भी इसी तरह से एक दूसरे के साथ हैं। ये चारों एकसाथ रहने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।