Aishwarya Rai Bachchan V/S Karisma Kapoor: जानें दोनों एक्‍ट्रेसेस की लाइफ स्‍टोरी

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन-करिश्मा कपूर के बीच जुड़ें हैं कुछ तार, जो दोनों को जोड़ते हैं एक-दूसरे से, जानें कैसे हैं। 
Updated:- 2022-05-18, 21:13 IST
image

बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों के बीच के रिश्ते बेहद रोचक होते हैं। खासतौर पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में बात की जाए, तो इनमें कभी दोस्ती तो कभी दुश्मनी का रिश्ता देखा जाता है। बी-टाउन में आपको एक्‍ट्रेसेस के बीच के रिश्तों में ऐसे बहुत सारे उदाहरण मिल जाएंगे, जहां आपके लिए यह समझना मुश्किल हो जाएगा कि कब इनमें दोस्ती थी और कब दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। 

आज हम ऐसी ही दो एक्‍ट्रेसेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो पहले कभी बहुत अच्‍छी दोस्‍त तो नहीं थीं, मगर उनमें दुश्‍मनी भी नहीं थी। लेकिन एक घटना ने दोनों के बीच के सारे समीकरण बदल डाले। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की। 

करिश्मा कपूर और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन दोनों ही बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रही हैं। दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ में कभी साथ नजर नहीं आईं, मगर अपनी पर्सनल लाइफ में दोनों के तार कहीं न कहीं जुड़े हुए हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दोनों एक्ट्रेस एक दूसरे से जुड़े होने के बावजूद भी कितनी अलग हैं। 

इसे जरूर पढ़ें-देखें ऐश्वर्या राय बच्‍चन-अभिषेक बच्‍चन की शादी की तस्‍वीरें, जानें कुछ रोचक बातें

aishwarya rai bachchan karishma kapoor relationship

एक ही आदमी से लगा दोनों एक्‍ट्रेस का दिल 

करिश्‍मा कपूर और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन को सबसे पहली बात, जो जोड़ती है वह यह है कि दोनों का ही दिल एक्टर अभिषेक बच्‍चन से पर आया। जहां करिश्मा कपूर, बच्चन खानदान की बहू बनते-बनते रह गईं, वहीं ऐश्‍वर्या आज बच्‍चन खानदान की बहू हैं। दरअसल, अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई हुई थी। करिश्‍मा बच्चन खानदान की बहू बनने वाली हैं, यह बात खुद जया बच्‍चन ने सभी को बताई थी। मगर सगाई के 4 महीने बाद ही करिश्मा और अभिषेक का ब्रेकअप हो गया। बाद में अभिषेक के अफेयर के चर्चे रानी मुखर्जी के साथ भी हुए, लेकिन बाद में अभिषेक और ऐश्वर्या रिलेशनशिप में आए और दोनों ने शादी भी कर ली। 

खूबसूरत हैं दोनों की आंखें 

करिश्मा कपूर और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन दोनों ही एक्ट्रेस गजब की खूबसूरत हैं। मजे की बात तो यह है कि दोनों के ही पास अट्रैक्टिव आंखें हैं। जहां करिश्‍मा कपूर की आंखों का रंग नीला है, वहीं ऐश्वर्या की आंखों का रंग हरा है। दोनों ही एक्ट्रेसेस को उनकी खूबसूरत आंखों की वजह से कई बार सराहा गया है। 

इसे जरूर पढ़ें-अभिषेक ऐश्वर्या की शादी में हुए थे ये 3 बड़े हंगामे

Bollywood Stars Ke Rishte

दोनों का करियर

करिश्मा कपूर और ऐश्वर्या राय, दोनों ही इंडस्‍ट्री में अभी भी एक्टिव हैं। जहां ऐश्‍वर्या फिल्‍मों में आज भी नज़र आती हैं, वहीं करिश्‍मा कपूर वेब सिरीज और रियलिटी शो में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं। मगर इंडस्‍ट्री में करिश्मा कपूर ऐश्वर्या राय की सीनियर हैं, क्योंकि करिश्‍मा ने बहुत ही कम उम्र में ही बॉलीवुड में एंट्री कर ली थी, वहीं ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन मिस वर्ल्ड बनने के बाद इंडस्‍ट्री में नजर आईं।

करिश्मा-ऐश्वर्या के बच्चे 

करिश्मा कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन, दोनों के ही बच्चे भी उन्हें कहीं न कहीं एक दूसरे से जोड़ते हैं। दरअसल, दोनों के ही बच्‍चे धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्‍कूल में पढ़ते हैं। करिश्‍मा और ऐश्‍वर्या को कई बार बच्‍चों के स्‍कूल फंक्‍शन को साथ में अटेंड करते हुए देखा गया है। हालांकि, दोनों एक्ट्रेस साथ में कभी नजर नहीं आईं। 

करिश्‍मा-ऐश्‍वर्या जब साथ में आईं नजर 

आप सभी को बता दें कि करिश्‍मा कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन की फैमिली रिलेशनशिप भी है। दरअसल, अमिताभ बच्चन की बेटी श्‍वेता बच्‍चन की शादी करिश्मा कपूर की बुआ के बेटे निखिल नंदा से हुई है। इस तरह से देखा जाए तो दोनों के बीच ननद-भाभी का रिश्ता है। करिश्मा और श्वेता के बीच भी बहुत अच्छी बॉडिंग है। ऐसे में दोनों को कई बार साथ में फैमिली फंक्शन में देखा जा चुका है।  

 

इस तरह से एक-दूसरे से अलग होने के बावजूद दोनों एक्‍ट्रेसेस के तार एक-दूसरे से जुड़े हुए भी हैं। यह आर्टिकल अगर आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिदंगी से।   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।