एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ में आसानी से बनाएं करियर

एयरपोर्ट पर कई तरह की जॉब की वैकेंसी निकलती रहती है लेकिन कई लोगों को एयरलाइन के कई जॉब के बारे में पता भी नहीं होता है। एयरपोर्ट पर सफाई से लेकर रखरखाव तक का काम ग्राउंड स्टाफ का होता है। ऐसे में अक्सर कई सारी एयरलाइन कंपनियां ग्राउंड स्टाफ के लिए वैकेंसी निकालती रहती हैं। अगर आप एक साथ कई कामों की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं तो आप एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के रूप में करियर बना सकते हैं।
12वीं के बाद बना सकते हैं करियर
अगर आपको ग्राउंड स्टाफ में करियर बनाना है तो आप 12वीं के बाद इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। कई पोजीशन के लिए आपको कोर्स करने होते है लेकिन कई के लिए किसी भी प्रकार का कोर्स नहीं करना होती हैं। सेलेक्ट होने के बाद आपको अच्छे तरीके से ट्रेनिंग दी जाती हैं।
इसे भी पढ़ें: फ्लाइट लेने से पहले एयरपोर्ट पर बिल्कुल भी न करें ये काम
एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ का काम
- एयरपोर्ट पर साफ सफाई करने के लिए ग्राउंड स्टाफ को रखा जाता है।
- हवाई जहाज उतरने के बाद यात्रियों की जिम्मेदारी ग्राउंड स्टाफ की होती हैं।
- यात्रियों की समान को फ्लाइट में डालने से लेकर उसे उतारने तक का काम एयरलाइन ग्राउंड स्टाफ का होता है।
- पहली बार यात्रा कर रहे यात्रियों की मदद करना।
- यात्रियों को विमान के देरी के बारे में बताना।
- यात्रियों की टिकट को चेक करना।
- विमान में ईंधन को चेक करना।
इसे भी पढ़ें: ट्रैवल के लिए करें इस तरह से पैकिंग, एकदम हल्का लगेगा लगेज
ग्राउंड स्टाफ की सैलरी कितनी होती हैं
एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ की सैलरी 30,000 रुपये से 1,00,000 रूपये प्रतिमाह होता है। भारत में शुरुआत में लोगों को 18 हजार से 30 हजार तक प्रतिमाह वेतन दी जाती हैं। अगर आप अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस को ज्वाइन करते हैं तो आपको शुरुआत में 30,000 रुपये से 1,50,000 रुपये प्रतिमाह मिल सकता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।