Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:48 AM IST

Balcony Wall Decor: 300 रुपये में सबसे खूबसूरत द‍िखेंगी Balcony की दीवारें, ये डेकोर आइडियाज बदल देंगे घर का पूरा लुक

Balcony Wall Decor Ideas: घर में बालकनी ऐसी जगह होती है जहां लोग सुबह की चाय पीना, शाम को बैठकर एक दूसरे के साथ टाइम स्‍पेंड करना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार बालकनी की दीवारें खाली लगती ह‍ैं। ऐसे में हम आपको बालकनी के दीवारों की खूबसूरती बढ़ाने के ल‍िए कुछ आसान से डेकोर आइड‍ियाज दे रहे हैं।
Updated:- 2026-06-05, 15:28 IST
Balcony Wall Decor Ideas

हम सभी चाहते हैं क‍ि हमारा घर सबसे खूबसूरत लगे। इसके ल‍िए हम क्‍या कुछ नहीं करते हैं। घर की खूबसूरती न‍िखारने के ल‍िए गार्डन‍िंग से अच्‍छा कोई और आइड‍िया हो ही नहीं सकता है। हालांक‍ि, आज के समय में लोगों के पास इतनी जगह नहीं होती है क‍ि बगीचा तैयार कर सकें। ऐसे में बालकनी में ही गार्डन‍िंग करते हैं। इससे भी घर की शोभा बढ़ जाती है। जब बालकनी में ढेर सारे रंग-बि‍रंगे फूल ख‍िलते हैं तो पूरे घर का लुक बदल जाता है।

हालांक‍ि, स‍िर्फ पेड़-पौधे लगाना ही काफी नहीं है। बालकनी की दीवारों को भी उतना ही खूबसूरत होना चाह‍िए। खास बात तो ये है क‍ि कुछ एस्थेटिक डेकोरेट‍िव आइड‍ियाज अपनाकर दीवारों को भी अट्रैक्‍ट‍िव लुक द‍िया जा सकता है। आइए जानते हैं उन आइड‍ियाज के बारे में-

balcony wall decor ideas (1)

वर्टिकल गार्डन बनाएं

अगर आपको पेड़-पौधों का शौक है, तो बालकनी की दीवारों पर वर्टिकल गार्डन बना सकती हैं। इसके लिए आप दीवारों पर छोटे-छोटे प्लांटर या हैंगिंग पॉट्स लगा सकती हैं। इसमें इनमें मनी प्लांट, पोथोस, स्पाइडर प्लांट, स्नेक प्लांट जैसे पौधे आप लगा सकती हैं। इससे बालकनी में हरियाली भी बढ़ेगी और दीवार भी खूबसूरत लगेंगे।

यह भी पढ़ें- ₹1000 के बजट में ऐसे सजाएं अपना Living Room, 5 स्टार होटल जैसा म‍िलेगा लुक

balcony wall decor ideas (2)

फेयरी लाइट्स से दें खूबसूरत लुक

अगर आप शाम के समय बालकनी में टाइम स्‍पेंड करना पसंद करती हैं तो फेयरी लाइट्स भी लगा सकती हैं। इन्हें दीवारों पर या ग्रिल के आसपास लगा सकती हैं। इससे आपकी बालकनी आपका कंफर्ट एर‍िया बन जाएगी। साथ ही एस्थेटिक लुक भी म‍िलेगा। रात के समय तो इसकी खूबसूरती और बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्‍लास्‍ट‍िक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony द‍िखेगी खूबसूरत

balcony wall decor ideas (3)

मैक्रमे वॉल हैंग‍िंग लगाएं

आजकल तो मैक्रमे डेकोरेशन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। जब आप बालकनी की दीवारों पर कॉटन की रस्सियों से बनी मैक्रमे वॉल हैंगिंग लगाएंगी तो दीवार को स्टाइलिश लुक म‍िलेगा। बोहो स्टाइल पसंद करने वालों के ल‍िए ये आइड‍िया बेस्‍ट रहेगा।

balcony wall decor ideas (4)

पुरानी टोकरी से बनाएं वॉल डेकोर

हम सभी के घर की रसोई में पुरानी टोकर‍ियां जरूर पड़ी होती हैं। ऐसे में आप कुछ क्र‍िएट‍िव‍िटी द‍िखाकर बालकनी की दीवारों को खूबसूरत लुक दे सकती हैं। दरअसल, अलग-अलग शेप में टाेकर‍ियों को एक साथ लगाकर आप खूबसूरत वॉल पैटर्न तैयार कर सकती हैं। इससे बेकार पड़ी चीजों का सही इस्‍तेमाल भी हो जाएगा और बालकनी की सुंदरता भी बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें- Terracotta Home Decoration: घर को देना है रॉयल और विंटेज लुक? ट्राई करें ये खूबसूरत टेराकोटा होम डेकोर आइडियाज

balcony wall decor ideas (5)

छोटा मिरर लगाएं

बालकनी की दीवार पर आप डेकोरेट‍िव फ्रेम वाला छोटा मिरर भी लगा सकती हैं। इससे बालकनी स्‍पेश‍ियस नजर आएगी। बस इसे लगाते समय ध्‍यान रहे क‍ि ऐसी जगह लगाना सही रहता है ज‍हां पर बार‍िश की बाैछारें न पड़ें, वरना शीशा खराब हो जाएगा। साथ ही आप इसके क‍िनारों पर फेयरी लाइट्स भी लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Old Mug DIY: 20 रुपये में पुराने कॉफी मग से बनाएं स्टाइलिश प्लांटर, Balcony की बढ़ जाएगी खूबसूरती

तो अगर आप भी बालकनी की दीवारों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो ये क्र‍िएट‍िव आइड‍ियाज आपके काम आ सकते हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।