Aarya Season 3 में दिखेगी थ्रिलर और इमोशंस से भरपूर दिलचस्प कहानी, जानिए क्या होगा खास

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने ओटीटी डेब्यू आर्या सीरीज से किया था। लोगों को इस वेब सीरीज के दोनों सीजन बहुत पसंद आए थे। इस सीरीज में सुष्मिता धाकड़ महिला आर्या का किरदार निभाती दिखती हैं। फैंस लंबे समय से आर्या के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सीरीज के निर्देशक राम माधवानी ने आर्या के तीसरे सीजन (Aarya 3) पर काम करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने यह घोषणा इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके की है। इतना ही नहीं सुष्मिता सेन ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस सीरीज के तीसरे पार्ट की घोषणा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। फुल सस्पेंस से बनी इस सीरीज का तीसरा सीजन भी धमाकेदार होने वाला है। आइए जानते हैं आर्या के तीसरे सीजन में क्या-क्या खास देखने को मिल सकता है।
सुष्मिता सेन ने किया पोस्ट
सुष्मिता सेन ने इस सीरीज के दूसरे पार्ट में दिखे कुछ दमदार सीन और डायलॉग से बनी एक वीडियो अपलोड की है। इसके साथ सुष्मिता सेन ने कैप्शन में लिखा है कि शेरनी बिगेंस आ न्यू जर्नी। पोस्ट पर 1 घंटे के अंदर 85 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। यह साफ बताता है कि फैंस आर्या के 3 सीजन के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।
इसे भी पढ़ेंः Shamshera Movie Trailer: रणबीर कपूर और संजय दत्त की जोड़ी का दिखेगा कमाल, जानें इन 5 कारणों से फिल्म होगी खास
आर्या के तीसरा सीजन होगा काफी खास
View this post on Instagram
1. आर्या वेब सीरीज एक मजबूत मां की कहानी दिखाती है। एक ऐसी मां जो अपने पति की मौत के बाद अपने बच्चों की रक्षा के लिए अपराधियों की दुनिया से लड़ती है। इस वेब सीरीज की कहानी आर्या, संग्राम राठौर और उदयवीर शेखावत जैसे किरदार के आसपास घूमती दिखती है।
इसे भी पढ़ेंः अमिताभ बच्चन ने बताई 46 साल पुरानी अपनी शादी की कहानी, एक लंदन ट्रिप बनी थी जया से शादी की वजह
2. Aarya Season 2 में आर्या अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए राठौर और उसके पूरे परिवार को मार देती है। हालांकि सीरीज के अंत में एक नए किरदार की एंट्री दिखाई जाती है जो उदयवीर शेखावत का बहनोई बताया गया है।
3. Aarya Season 1 में पता चलता है कि आर्या के पति की मौत उसके अपने पिता की वजह से हुई थी जबकि Aarya Season 2 में पता चलता है कि आर्या और उसके बच्चों की जान को उसके भाई से खतरा है।
4. आर्या वेब सीरीज की यही खासियत है कि इस वेब सीरीज का हर सीजन दूसरे सीजन मे जुड़ा होता है। ऐसे में इस नए सीजन में उदयवीर शेखावत के बहनोई की एंट्री देखने को मिल सकती है। साथ ही इस बार बहुत सारे नए कैरेक्टर भी देखने को मिलेंगे। सुष्मिता सेन की वेब सीरीज का नया सीजन बहुत ही दमदार और सस्पेंस से भरा देखने को मिलेगा।
एमी अवार्ड के लिए हो चुकी है नॉमिनेट
राम माधवानी द्वारा निर्देशित आर्या सर्वश्रेष्ठ नाटक श्रृंखला श्रेणी के टॉप 4 में जगह बना चुकी है। आर्या लोकप्रिय डच क्राइम-ड्रामा पेनोजा का रीमेक है। यह वेब सीरीज (फॅमिली फ्रेंडली वेब सीरीज़) एमी अवार्ड के लिए भी नॉमिनेट हो चुकी है।
Aarya Season 3 वेब सीरीज के लिए आप कितने एक्साइटेड हैं? हमारे फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा और अगर आपकी कोई पसंदीदा सीरीज़ हो तो वो भी हमसे शेयर कीजिएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।