प्यार में मिला रिजेक्शन तो आमिर खान ने मुंडवा लिया था सिर, खुद किया खुलासा

एक्टर आमिर खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह अपनी एक्टिंग से किसी भी किरदार में जान डाल देते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक्टर की एक खास लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं।
सिमी गरेवाल के इंटरव्यू में किया खुलासा
सिमी गरेवाल के इंटरव्यू में अभिनेता ने खुद से जुड़ा कई किस्सा शेयर किया हैं। सुपरस्टार कहते हैं कि- बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि मैंने फिल्मों के लिए सिर मुंडवाया था लेकिन यह पूरे तरीके से गलत हैं। एक्चुअल में आमिर खान ने किसी और वजह से सिर मुंडवाया था।
एक्टर का प्रपोजल हुआ रिजेक्ट
आमिर एक लड़की से काफी ज्यादा प्यार करते थे। ऐसे में आमिर खान ने जब उस लड़की को प्रपोज किया तो उस लड़की ने एक्टर का प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया। जिसके बाद एक्टर ने अपना सिर मुंडवा लिया। एक्टर ने इस बात को भी स्वीकार किया की यह एक बचकानी और अपरिपक्व बात थी।
इसे जरूर पढ़ें: पिता की आर्थिक स्थिति को याद कर भावुक हुए आमिर खान, ये स्टार्स भी कर चुके हैं गरीबी का सामना
एक्टर काफी इंटेंस लवर है
एक्टर को इस हालात में देखकर निर्देशक केतन मेहता काफी ज्यादा हैरान हो गए थे। बता दें कि आमिर खान इंटेंस लवर हैं। आपको बता दे एक्टर ने अपनी पहली पूर्व पत्नी रीना दत्ता को खून से एक लेटर लिखा था। ऐसे में एक्टर की पत्नी काफी ज्यादा हैरान भी हो गई थी।
इसे जरूर पढ़ें: आमिर खान और किरण राव के कुछ बेहतरीन पलों को इन तस्वीरों के माध्यम से आप भी देखें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
image credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।