90 साल की ये बुजुर्ग महिला रोज खिलाती है 120 डॉगी को खाना, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

इन दिनों सोशल मीडिया पर 90 साल की बुजुर्ग महिला का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आप भी जानिए उनके बारे में। 
Updated:- 2022-07-30, 12:15 IST
image

कुछ लोग अपने डॉगी से बहुत प्यार करते हैं। उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है। वीडियो में 90 साल की बुजुर्ग महिला डॉगी को बहुत प्यार से खाना खिलाती नजर आ रही हैं। बदले में डॉगी भी उनके साथ बहुत अच्छे से पेश आ रहे हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है और लोग लगातार बुजुर्ग महिला के निस्वार्थ प्यार की सराहना कर रहे हैं। आइए आप भी देखिए बुजुर्ग महिला का बेहद खूबसूरत वीडियो। 

बुजुर्ग महिला ने जीता लोगों का दिल  

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Paws in Puddle🐾 (@pawsinpuddle)

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पावसिनपुडल नाम के यूजर ने अपलोड किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा, "मेरी 90 साल की दादी को गंभीर ऑस्टियोपोरोसिस है। उनके कई बड़े ऑपरेशन हुए हैं और बीच-बीच में वह बिस्तर पर रही लेकिन उन्होंने अपने और डॉगी के प्यार के बीच में कुछ भी नहीं आने दिया।" वह आगे लिखती हैं कि दादी रोजाना सुबह 4:30 बजे उठकर 120 से ज्यादा डॉगी के लिए खाना बनाती हैं और अपने व्यंजनों के साथ प्रयोग करती हैं क्योंकि उनका मन तब ही भरता है जब डॉगी खाना खाते हैं। डॉग्स के लिए इतना प्यार देखकर लोग इस बुजुर्ग महिला की बहुत तारीफ कर रहे हैं। यही कारण है कि पूरे इंटरनेट पर यह वायरल वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ेंः कर्नाटक में मरने के बाद भी कराई जाती है शादी, जानें क्या है प्रेत कल्याणम

लोग कर रहे हैं वीडियो को पसंद

इस वीडियो पर इंस्टाग्राम पर अभी तक 49 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में भी लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि दादी डॉगी से अनकंडिशनल प्यार कर रही हैं जिससे हम सभी को इंस्पिरेशन लेना चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा "आपके वीडियो ने मेरा दिन बना दिया है, मुझे दादी को अपने गले से लगाने का मन कर रहा है।" वहीं जब बुजुर्ग महिला से उनकी पोती ने यह कहा कि आज में भी आपके साथ जाऊंगी क्योंकि आपकी तबीयत ठीक नहीं है तो उन्होंने जवाब नें कहा "कोई दवा नहीं है लेकिन डॉगी का प्यार है। आज मेरी उमर जो है इनकी वजह से ही इतनी लंबी है।" 

इसे भी पढ़ेंः स्कूल के गेट पर खुशी से क्यों झूम रही है ये बच्ची? आप भी जानें

सोशल मीडिया पर कोई 90 साल की बुजुर्ग महिला की तारीफ कर रहा है। आपको यह वीडियो कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: pawsinpuddle/Instagram (Image Grab)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।